बड़ी खबरें

Graho Ki Panchayat: मंगलवार की शाम आसमान में होगी पांच ग्रहों की पंचायत; एक कतार में होंगे मंगल, बुध, गुरू, शुक्र और यूरेनस

Graho Ki Panchayat: Panchayat of five planets will be held in the sky on Tuesday evening; Mars, Mercury, Jupiter, Venus and Uranus will be in a row

Graho Ki Panchayat: मंगलवार की शाम आसमान में होगी पांच ग्रहों की पंचायत; एक कतार में होंगे मंगल, बुध, गुरू, शुक्र और यूरेनस

Graho Ki Panchayat: मंगलवार (28 मार्च) की शाम आकाश में पंच ग्रहों की पंचायत होने जा रही हैै। आकाश में होने जा रहे ग्रहों के मिलाप (पंचायत) की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि डूबते सूर्य के तत्काल बाद आकाश में बुध, गुरू, शुक्र और मंगल के अलावा यूरेनस लगभग 50 डिग्री के छोटे से स्थान में मिलन समारोह कर रहे होंगे। इनका साथ देने चंद्रमा भी मंगल के साथ होगा। इन पांच में से चार ग्रहों को बिना टेलिस्कोप के देखा जा सकेगा।

सारिका ने बताया कि खगोल विज्ञान में इसे प्लेनेटरी अलाईनमेंट कहते हैं। इनमें से बुध (मरकरी) को कुछ ही देर देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य के बहुत पास है। इसके बाद बृहस्पति (जुपिटर) भी अस्त हो जायेगा। इनके उपर तेज चमकता शुक्र (वीनस) होगा । इसके कुछ उपर लालग्रह मंगल (मार्स) होगा जिसका साथ चंद्रमा दे रहा होगा। इन ग्रहों को तो बिना किसी यंत्र की मदद से सिर्फ खाली आंख से देखा जा सकेगा। मंगल और शुक्र ग्रह के बीच यूरेनस होगा लेकिन इसे सिर्फ टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा।

Graho Ki Panchayat: मंगलवार की शाम आसमान में होगी पांच ग्रहों की पंचायत; एक कतार में होंगे मंगल, बुध, गुरू, शुक्र और यूरेनस

सारिका ने बताया कि प्लेनेटरी अलाईनमेंट की यह घटना लगभग हर दो साल में होती है लेकिन इनमें ग्रहों के बीच कोणीय दूरी अधिक होती है। सोशल मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है। अगर आप बहुत ही निकटता में खाली आंखों से देखे जा सकने वाले ग्रहों का मिलाप देखना चाहते हैं तो 8 सितम्बर 2040 का इंतजार करना होगा। उस दिन मंगल, बुध, गुरू, शुक्र और शनि सिर्फ 9 डिग्री के आकाशीय स्थान में घुलेमिले नजर आयेंगे।

ग्रह चमक (मैंग्नीट्यूड) तारामंडलपृथ्वी से दूरी
 जुपिटर माईनस 2.1 मीन तारामंडल 88 करोड़ 70 लाख किमी
मरकरीमाईनस 1.3मीन तारामंडल 18 करोड़ 29 लाख किमी
वीनसमाईनस 4.0 मेष तारामंडल18 करोड़ 15 लाख किमी
यूरेनस प्लस 5.8मेष तारामंडल305 करोड़ 50 लाख किमी
मार्स प्लस 0.9 मिथुन तारामंडल21 करोड़ 23 लाख किमी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button