बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवा व्यापारी की मौत, एक गंभीर, सारणी के कालीमाई में हुआ हादसा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे 43 पर शुक्रवार रात सारणी के कालीमाई में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना रात 12 बजे की है। मृतक एक मामले की शिकायत करने रात में सारणी थाना गया था। वहाँ से लौटते समय हादसा होने की बात सामने आ रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सलैया गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में एफआईआर कराने सलैया निवासी गल्ला व्यापारी गुलशन साहू और रामदास वर्मा सारणी थाना गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार मोटर साइकिल विपरीत दिशा में महीनों से खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में गुलशन के सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं रामदास वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना मिलने पर पहुंची हंड्रेड डायल द्वारा दोनों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामदास को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल पर सुबह से ही लोगों की काफी भीड़ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button