बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक और हादसा: दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत, चार लोग हुए घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र में बुधवार एक और हादसा हो गया। धामोरी के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को 100 डायल ने आठनेर अस्पताल पहुंचाया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बाइक से राधेश्याम (32) व रंजना नाडेकर (28) निवासी धामोरी और दूसरी बाइक से धोण्डु पिता भूता खाकरे (40) देहगुड खोदरी और उमेश बारस्कर (26) भैंसदेही जा रहे थे। धामोरी गांव के पास दोनों मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चारों बाइक सवार घायल हो गए।

    इसकी सूचना मिलने पर 100 डायल के कांस्टेबल करण ठाकुर और पायलट सोनू पाटनकर मौके पर पहुँचे। चारों घायलों को 100 डायल से आठनेर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button