मध्यप्रदेश अपडेट
MP Ladli Behna Yojana: सरकार बनने के बाद लाडली बहनों को मिलेगा गिफ्ट? जानें क्या योजना, किसे मिलेगा लाभ


MP Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) मार्च, 2023 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार प्रदेश में हर महिला के खाते में 1,250 रुपए हर महीने ट्रांसफर करती है। MP में बीजेपी की सत्ता में वापसी का बड़ा श्रेय लाडली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) को दिया जा रहा है।
महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार ने इस साल मार्च में ये नई योजना शुरू की थी, जिसके पंखों पर सवार होकर शिवराज सिंह जीत की उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव आयोग की आखिरी घोषणा आने के पहले ही ये साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस बार बहुमत से सरकार बना रही है। (MP Ladli Behna Yojana)
शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों ही इस योजना को श्रेय देते नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहा कि “जो ये जीत हासिल हुई है मैं अपनी बहनों को प्रणाम करता हूं। मैं कहता था कि बीजेपी को अद्भुत जीत हासिल होगी। मेरी बहना कहती थी कि भाईया अपन जीतेंगे और आशीर्वाद देती थी।
अभी मिल रहे हैं 1250 रुपये। अब तारीख आ रही है। एक-एक बात पूरी होगी, अब लाडली बहना लखपति बनेगी। तुम्हारी जिंदगी बदलना हमारा लक्ष्य है।” सिंधिया ने भी कहा कि लाडली बहना योजना गेमचेंजर रही है और इसका क्रेडिट शिवराज सिंह चौहान को जाता है। (MP Ladli Behna Yojana)
मार्च, 2023 में शुरू की गई इस योजना के तहत सरकार प्रदेश में हर महिला के खाते में 1,250 रुपए हर महीने ट्रांसफर करती है। यानी सालाना महिलाओं को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना को लेकर चुनावी रुझानों के बीच वाहवाही मिल रही है, लेकिन योजना के लाभार्थियों का सवाल ये है कि चुनावी गहमागहमी के बीच अगली किस्त कब आएगी? (MP Ladli Behna Yojana)
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in के मुताबिक, इस योजना के तहत अबतक 1,25,05,947 आवेदकों ने आवेदन डाला है। आवेदनों की कुल संख्या 1,25,33,145 है। (MP Ladli Behna Yojana)

