बैतूल अपडेट

Betul Crime News : चिखली में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, यह वजह आई सामने

Betul Crime News : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना अंतर्गत ग्राम चिखली कलां में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की हत्या उसी के पुत्र ने लकड़ी और बैट से पीट कर की है। पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Betul Crime News : चिखली में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, यह वजह आई सामने

Betul Crime News : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना अंतर्गत ग्राम चिखली कलां में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की हत्या उसी के पुत्र ने लकड़ी और बैट से पीट कर की है। पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दुनावा चौकी प्रभारी नीरज खरे ने बताया कि हंसलाल पिता दुरपसिंह तुमडाम उम्र 84 साल निवासी चिखली कलां का शव उसी के निवास पर मिला। मृतक हंस लाल के सर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे।

पुलिस को घटना की सूचना के बाद मृतक का शव मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मृतक का शव परीक्षण के बाद उसके परिजनों को सौंप दिए गया हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हंसलाल का पुत्र राम किशोर तुमडाम उम्र 40 साल शराब का आदी था। अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर आए दिन विवाद हुआ करता था। कल भी उसका विवाद पिता से हुआ। पैसे नहीं देने पर उसने पिता की हत्या कर दी।

इस संबंध में एसआई नीरज खरे ने बताया कि पुलिस ने पुत्र राम किशोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button