बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आपदा : लगातार बारिश से भरभरा कर ढहा कच्चा घर, मकान मालिक सहित 11 बकरियों की मौत, महिला और बच्चा हुआ घायल

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम मंगोनाकला में बीते कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। इस एक ग्रामीण का पुराना कच्चा मकान ढह गया। घटना में मलबे में दबने से मकान स्वामी की मौत हो गई। एक महिला और बच्चा घायल हो गया। मकान में बंधी 11 बकरियों की भी मलबे में दबने से मौत हो गई।

ग्रामीण धनराज मर्सकोले 45 साल का ग्राम मंगोनाकला में पुराना कच्चा मकान था। जिसमें वह परिवार सहित निवास करता था। बीते एक माह से जारी बारिश से मकान की एक दीवार जर्जर हो गई थी। शनिवार रात 3 बजे के दरमियान यह दीवार भरभरा कर जमींदोज हो गई और पूरा मकान भी ढह गया। मकान के मलबे की चपेट में आने से धनराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें…नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन : साल में एक बार नागपंचमी पर सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलता है यह मंदिर, यहां दर्शन से मिलती है सभी सर्प दोषों से मुक्ति

मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य नामदेव हरसुले ने बताया मकान ढहने से मकान में बंधी 11 बकरियां भी मलबे के चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गई। श्री हरसुले ने बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर प्रभातपट्टन सहायता केंद्र से उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार भी मौके पर पहुंच गए थे।

• यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर…

यह भी पढ़ें… खाली कक्ष में चल रहा था पंखा और जल रहा था लाइट, छात्राओं ने प्रिंसिपल से ही वसूल लिया जुर्माना, नियम के उल्लंघन पर एक्शन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button