OLA, Ather की टेंशन बढ़ा रहा Flipkart, मात्र 39999 में मिल रही Electric Scotty, दमदार फीचर्स के साथ Honda एक्टिवा से करेगी मुकाबला

Flipkart Electric Scooter: Flipkart के आने के साथ भारत के ज्यादातर दुकानों पर शॉपिंग कम हो गई और लोग ऑनलाइन सामान खरीदने लगे हैं। लोगों को बेहतर दाम और Offer के साथ साथ ओरिजिनल प्रोडक्ट और कस्टमर सेवाएं मिलने लगे हैं, जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ते चले गए हैं।
आज कमोबेस अधिकांश इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ-साथ फर्नीचर और अन्य भारी इलेक्ट्रिक उपकरण भी ऑनलाइन खरीद कर घर पर मंगा रहे हैं।

Flipkart ने अब अपने प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बेचना भी शुरू कर दिया है। Flipkart की इस नए तैयारी से ग्राहकों को अब गाड़ियां खरीदने में भी सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी और अलग-अलग शोरूम में अलग-अलग नामों का चक्कर भी खत्म हो जाएगा।

Flipkart ने शुरू की है अपने इस नए सेक्शन में लगभग 100 से ज्यादा गाड़ियां लिस्ट कर दी है, जो अलग-अलग वेरिएंट और अलग-अलग कंपनी की हैं। मुख्य रूप से Flipkart पर अभी इन ब्रांड की गाड़ियां बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई हैं।
Flipkart पर अभी इन ब्रांड की गाड़ियां बिक्री के लिए उपलब्ध
. BGauss
. Ampere
. OKAYA
. Ather
. Bounce Infinity
Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटी जिसकी शुरुआती कीमत Rs. 45,099 है। यदि फ्लिपकार्ट की ओर से दिए जा रहे आफर का आप फायदा लेते हैं तो आपको ये डिस्काउंट के साथ 39999 रुपए में उपलब्ध हो जाएगा।
गाड़ियों की ऑनलाइन खरीदारी करने के बाद मात्र कुछ दिनों के भीतर गाड़ी की डिलीवरी आपके घर पर कर दी जाएगी और साथ ही साथ पेपर का कार्य भी उससे पहले कस्टमर केयर के द्वारा करा दिया जाएगा।
गाड़ियां ऑनलाइन खरीदने के साथ ही गाड़ियों के सारे वारंटी वाले पेपर आपको घर पर ही डिलीवर कर दिए जाएंगे साथ ही साथ किसी भी प्रकार की कंप्लेन या सर्विस को लेकर आपको महज Flipkart के कस्टमर केयर को फोन भर करना होगा।
गाड़ियों को आप लोन पर भी क्रेडिट कार्ड या पैन कार्ड के माध्यम से ले सकेंगे। खरीदारी करने के लिए आपके पास पैसे के अलावा पहचान के तौर पर Aadhar Card, Passport, Bank Passbook, Voter ID, Electricity Bill, LPG Connection Bill, Water Bill, Registered Rental Agreement में से कोई भी होना चाहिए।



