बैतूल अपडेट

Betul Sucide News : शादी में गए थे माता-पिता, घर लौटे तो फांसी पर लटका मिला बेटा

Betul Sucide News : शादी में गए थे माता-पिता, घर लौटे तो फांसी पर लटका मिला बेटा
Betul Sucide News : शादी में गए थे माता-पिता, घर लौटे तो फांसी पर लटका मिला बेटा

Betul Sucide News : बैतूल। शहर की गर्ग कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद के चलते युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक के पास से एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैतूल गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर क्षेत्र की गर्ग कॉलोनी के निवासी और सब्जी व्यापारी जगदीश मालवीय के पुत्र व्यंकेत मालवीय (30) ने सोमवार की रात को अपने ही घर के ही एक कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Betul Sucide News)

युवक ने जिस समय आत्महत्या की, उस समय घर पर वह अकेला था। परिजन विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चिचोली गए हुए थे। परिजन घर लौटे तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था और कमरे का गेट अंदर से बंद मिला। इसकी जानकारी तत्काल गंज पुलिस को दी गई। (Betul Sucide News) 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Betul Sucide News)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है। (Betul Sucide News)

सुसाइड नोट में आई यह बात सामने (Betul Sucide News)

पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अपने परिजनों के साथ घरेलू विवाद होने की जानकारी सामने आई है। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक ने सुसाइड नोट में भी यही बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। (Betul Sucide News) 

इंजीनियरिंग कर चुका था व्यंकेत (Betul Sucide News)

युवक के पास सुसाइड नोट तो मिला, लेकिन उस पर मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। ऐसे में यह दावे से नहीं कहा जा सकता कि घरेलू विवाद के चलते ही उसने यह कदम उठाया। मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका था। इधर पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। (Betul Sucide News) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button