धर्म/अध्यात्म अपडेट

Marrige Upay: शादी जुड़ने में आ रही बाधाएं, नहीं बन रहे बिगड़े काम, तो अपना लो यह उपाय, बरसने लगेगी कृपा

Marrige Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को न्यायप्रिय माना जाता है। यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है। अगर शनि कुंडली में शुभ स्थिति में हो, तो यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। लेकिन यदि यह अशुभ स्थिति में हो या क्रोधित हो जाए, तो जीवन में बाधाएं खड़ी कर देता है विशेष रूप से विवाह से संबंधित मामलों में।

अक्सर देखा गया है कि जब शनि की स्थिति कुंडली में अनुकूल नहीं होती, तो व्यक्ति का विवाह या तो लगातार टलता रहता है या तय होने के बाद टूट जाता है। यही नहीं, शनि की दशा के दौरान प्रेम संबंधों में भी दरारें आ सकती हैं और ब्रेकअप की नौबत आ सकती है।

शनि दोष और विवाह में बाधा Marrige Upay

जब कुंडली में शनि, राहु या केतु के साथ युति करता है, तो उसे ‘शनि दोष’ या ‘शनि की अशुभ युति’ कहा जाता है। ऐसी स्थिति में विवाह संबंधी प्रस्ताव बनते-बनते टूटने लगते हैं, या शादी की योजना बार-बार रुक जाती है। यदि किसी की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, तो उस दौरान भी विवाह में रुकावटें आना सामान्य बात मानी जाती है।

शादी में विलंब को दूर करने के उपाय Marrige Upay

यदि आप चाहते हैं कि आपका विवाह जल्द हो जाए और शनि बाधाएं उत्पन्न न करे, तो ज्योतिष के अनुसार कुछ उपाय किए जा सकते हैं जो शनि देव को प्रसन्न करने में सहायक होते हैं एक अत्यंत प्रभावी उपाय यह है कि किसी निर्धन कन्या की शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार गुप्त दान करें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से विवाह संबंधी रुकावटें दूर होने लगती हैं।

शनि को शांत करने का उपाय Marrige Upay

हर शनिवार को शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्घ्य देना भी शनि को शांत करने का उपाय माना गया है। इसके अलावा, शनिवार के दिन काले कपड़े में उड़द दाल, तिल और साबुन बांधकर दान करना शुभ होता है।

यदि कुंडली में शनि के कारण बार-बार विवाह में अड़चनें आ रही हैं, तो प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और शाम के समय उसके नीचे चारमुखी दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। Marrige Upay

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button