बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पति-पत्नी गए थे काम पर, घर साफ कर गए चोर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881

    जिले के मुलताई नगर में खरसाली रोड नेहरू वार्ड में मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान को निशाना बनाकर जेवर और नकद राशि चुरा ली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। चोर ने जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया, उस समय मकान मालिक पति-पत्नी काम करने गए थे।
    इस संबंध में अनिल परिहार ने बताया कि वह मिस्त्री काम पर सुबह 10 बजे चला गया था। उसकी पत्नी भी कपड़ा मिल में कार्य करने हेतु 10 बजे घर से निकल गई थी। घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाया था। अनिल की पत्नी अनु परिहार ने बताया कि वह दोपहर 1 बजे कपड़ा फैक्ट्री से वापस खाना खाने के लिए घर आई थी। इस दौरान देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर के भीतर में जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी खुली थी। उसने तत्काल डायल 100 को सूचना दी व अपने पति को घर में हुई घटना से अवगत कराया। अनिल परिहार ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा अलमारी में रखे नकद 12000 रुपए, पूजा स्थल पर रखे 1000 रुपए, 2 जोड़ी पायल, दो बड़ी चैन, बच्चों की चैन टॉप, सोने के झाले, गले की हाय व कमर पट्टा चोरी कर ले गए हैं। इसकी सूचना अनिल परिहार ने पुलिस को दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button