स्वास्थ्य अपडेट

Calcium In Diet: हड्डियां हो गई हैं कमजोर, तो कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें

Calcium In Diet: Bones have become weak, so eat these things daily to remove calcium deficiency

Calcium In Diet: हड्डियां हो गई हैं कमजोर, तो कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें
Source – Social Media

Calcium In Diet: शरीर में दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम मिलना बहुत ही जरूरी होता है। शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम मिलने से हड्डियां मजबूत होने के साथ खून की कमी पूरी होती है। साथ ही बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। शरीर को सेहतमंद रहने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आवश्यक पोषक तत्वों में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, ज़िंक, सोडियम, पोटैशियम आदि प्रमुख पोषक तत्व शामिल हैं। इनमें किसी एक चीज की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

खासकर कैल्शियम की कमी से कई प्रकार की बीमारियां होती है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और प्रतिदिन एक्सरसाइज जरूरी है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए बहुत से लोग दूध व इससे बनी चीजों का सेवन करना सही समझते है। मगर कैल्शियम को सही मात्रा में लेने के लिए और भी कई चीजों का सेवन कर सकते है। अगर आप भी कैल्शियम की कमी से परेशान हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

Calcium In Diet: हड्डियां हो गई हैं कमजोर, तो कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें
Source – Social Media

दूध वाले प्रोडक्ट(Calcium In Diet)

दूध, दही, पनीर, चीज़ आदि में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आयुर्वेद करे अनुसार सुबह के समय छाछ, दोपहर में दही और रात को सोने से पहले दूध कासेवन करना चाहिए।

Source – Social Media

हरी सब्जियां

सब्जियों में ज्यादातर सभी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। आप पालक, मैथी, बीन्स, ब्रोकल खा कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। ब्रोकली और बीन्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है।

Source – Social Media

सोयाबीन

सोयाबीन और सोया से बनने वाले फूड्स जैसे टोफू (Tofu) का सेवन कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए किया जा सकता है। सोयाबीन में एक दिन की जरूरत का 27 प्रतिशत तक कैल्शियम पाया जाता है। सोयाबीन ऑयल और सोया आटा को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Source – Social Media

पालक

पालक में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। 100 ग्राम पालक में 99 मि.ली कैल्शियम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार पालक जरूर खाएं।

Source – Social Media

संतरा (Calcium In Diet)

विटामिन- सी से भरपूर संतरे का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैकेटीरियल आदि गुण होने से बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। एक कप संतरे में 80 मि.ली. कैल्शियम होने से इसका सेवन करने से शरीर में 8 प्रतिशत तक कैल्शियम मिलता है। इसे सीधा खाने या जूस निकाल कर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होने के साख हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। मगर इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट में दर्द व जलन आदि की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Source – Social Media

आंवला

आंवला विटामिन-सी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। आप इसे किसी भी रूप में ले सकते हैं जैसे- कच्चे फल, जूस, पाउडर, शरबत आदि। यह आपकी इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपके बालों और त्‍वचा के लिए बहुत अच्‍छा होता है। इसके अलावा, आंवले में मौजूद फाइबर आपके डाइजेशन सिस्‍टम के लिए अच्‍छा होता है।

Source – Social Media

बादाम (Calcium In Diet)

हड्डियों को फिट रखने के लिए रोज बादाम जरूर खाएं। बादाम में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। डेली बादाम खाने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। बादाम खाने से हड्डियों में ताकत आती है।

दलिया

सुबह नाश्ते में दलिया का सेवन करें। फाइबर से भरपूर दलिया सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स और कैल्शियम जैसे आदि पोषक तत्व मिलते है। कैल्शियम का यह अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button