Gold Silver Rate Today : सोना और चांदी के भाव में और गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
Gold Silver Rate Today : सोमवार को सोना और चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले हैं। शुक्रवार के मुकाबले आज दोनों ही कीमती धातुओं के मूल्य में कमी आई है। बीते सप्ताह एक दिन को छोड़ दिया जाए तो इनके दाम लगातार गिर रहे हैं। हालांकि देव उठनी ग्यारस के साथ ही शादियों का सीजन शुरू होगा। उसके बाद दामों में उछाल की संभावना जताई जा रही है।
Gold Silver Rate Today : सोमवार को सोना और चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले हैं। शुक्रवार के मुकाबले आज दोनों ही कीमती धातुओं के मूल्य में कमी आई है। बीते सप्ताह एक दिन को छोड़ दिया जाए तो इनके दाम लगातार गिर रहे हैं। हालांकि देव उठनी ग्यारस के साथ ही शादियों का सीजन शुरू होगा। उसके बाद दामों में उछाल की संभावना जताई जा रही है।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार 11 नवंबर 2024 को जारी रेट्स के मुताबिक आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम की कीमत 77027 रुपये हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76719 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70557 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57770 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45061 रुपये हैं।
चांदी की यह है आज स्थिति
आज 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम की कीमत 90833 रुपये हैं। सोने की दमक की तरह चांदी की चमक में भी आज कमी आई है। शुक्रवार को चांदी की शुरूआती कीमत 91767 रुपये थी और यह उस दिन 91130 रुपये पर बंद हुई थी।
Read Also : Protected Cultivation : पारंपरिक खेती छोड़ फलों और सब्जी की खेती अपनाई तो अब खेल रहे लाखों में
शुक्रवार को यह थे सोने के दाम
शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 77480 रुपये थे जो कि रात 77382 रुपये पर बंद हुए थे। 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 77170 रुपये थे जो कि रात में 77072 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 70972 रुपये से शुरू हुए थे जो कि रात में 70882 रुपये पर बंद हुए थे।
इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 58110 रुपये थे जो कि रात में 58037 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 45326 रुपये थे जो कि रात में 45269 रुपये पर बंद हुए थे।
Read Also : ATVM : रेलवे में बढ़ रहा टिकट वेन्डिंग मशीनों का उपयोग, कहीं बंद ना करना पड़े टिकट खिड़कियां
गुरुवार को इतने थे इनके भाव
इससे पहले गुरुवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 76556 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76780 पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 76249 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76473 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 70125 रुपये से शुरू हुए थे और 70331 रुपये पर बंद हुए थे।
750 शुद्धता वाले सोने के भाव 57417 रुपये से शुरू हुए थे और 57585 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 44785 रुपये से शुरू होकर 44916 रुपये पर बंद हुए थे। 999 शुद्धता वाली चांदी गुरुवार को 90153 रुपये से शुरू हुई थी और 90369 रुपये के साथ बंद हुई थी।
मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव
यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से
एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




