बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : खेत में काट कर रखी गेहूं और चने की फसल जलकर खाक, तबाही देख थम ही नहीं पा रहे थे किसान के आंसू

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खापा में 30 मार्च को पुसली निवासी भागीरथ डढोरे के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आठनेर नगर परिषद की दो दमकलों के माध्यम से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से खेत में काट कर रखी गेहूं और चना की फसल खाक हो गई। किसान को इससे तगड़ा नुकसान हुआ है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अज्ञात कारणों से लगी आग इतनी भीषण थी कि किसान की कटाई कर रखे गेहूं और चने की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। दमकल कर्मचारी संदीप गंगाराम के मुताबिक फसल जलने के बाद किसान का रो-रो कर बुरा हाल था। किसान के आंसुओं का सैलाब थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। उसकी महीनों की मेहनत और सारी उम्मीदें पल भर में खाक हो गई थीं।

    ज्ञात हो कि 30 मार्च को इस आगजनी की घटना में किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। इधर सूचना मिलने पर मौका स्थल पहुंची दमकल वाहन के द्वारा लगातार आग बुझाने का कार्य लगभग 2 घंटे तक किया गया। दमकल कर्मियों के द्वारा बताया गया कि आग बुझाने खासी मशक्कत करना पड़ा। लगभग 2 घंटे इंतजार के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button