बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Maha Rupya Vigyan : हथेलियों से नोट चार्ज करने से होती है रुपयों की बरकत, खुलते हैं हर तरह की तरक्की के द्वार

 

हमारे हाथ की हथेलियों में सफलता, नौकरी, व्यापार बढ़ाने, इनकम बढ़ाने, धन लाभ प्राप्त करने का राज छिपा है। हमारे शास्त्रों में एक श्लोक आता है- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती कर मूले तू गोविंदं प्रभाते कर दर्शनम्… यह श्लोक आज भी चरितार्थ होता है। यदि आप अपने हाथ की हथेलियों से नोट (रुपये) को चार्ज करते हैं तो इसके चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। इससे न केवल भारी आर्थिक लाभ होता है बल्कि प्रगति भी मिलती रहती है। यह कोई अंधविश्वास नहीं है, बल्कि महा रूपया विज्ञान है। बस इसे प्रैक्टिकल में लाना होता है। इसे अनुभव में सिर्फ 2 मिनट का समय लगाकर उपयोग करना होता है।

यह दावा है महासमृद्धि (काशवी मेगा) ह्यूमन इंजीनियरिंग भिलाई, जिला-दुर्ग, छत्तीसगढ़ की संचालिका श्रीमती वैशाली का। उनका कहना है कि यह एक तकनीक है। इससे जीवन में सफलता, प्रगति, व्यापारिक लाभ, धन लाभ, खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि हमारे हाथों, हथेलियों, अंगुली में पांच तत्वों जैसे कि हवा, पानी, आग, आकाश, पृथ्वी की उर्जा शक्ति होती है। इससे हमें बहुत ही सफलता, प्रगति, धन लाभ मिलता है। स्वास्थ्य अच्छा बनता है। तनाव खत्म होता है। नींद अच्छी आती है।

उनके मुताबिक हमारी हथेलियों में ही सफलता, नौकरी, सर्विस पाने, व्यापार बढ़ाने, इनकम बढ़ाने, धन लाभ बढ़ाने और प्राप्त करने का राज छिपा है। पिछले 12 वर्षों से, human engineering  (मानव अभियांत्रिकी) के क्षेत्र में देश के विभिन्न राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, हरियाणा, राजस्थान, आंध्रप्रदेश इत्यादि में वे ट्रेनिंग दे चुकी है। उनका दावा है कि इस तकनीकीय रेटिकुलर मनी एक्सीवेटिंग सिस्टम तकनीक की जानकारी और ट्रेनिंग से बहुत लोग लगातार लाभान्वित हो रहे हैं।

श्रीमती वैशाली ने इस तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे शरीर में शक्ति का भंडार है और हमारी हथेलियों में हमेशा उर्जा (Energy) का बहाव लगातार होता रहता है। यह ऊर्जा हमारे शरीर में हम जो भोजन, खाना-पीना करते हैं, उससे बनती है। इस तकनीक को करने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि आर्थिक, धन संबंधी लाभ लगातार चालू होता है। व्यापार और हमारे काम, कार्य लगातार बढ़ते और मिलते रहते हैं। प्रगति, उन्नति विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते हैं।

इस तकनीक को उपयोग में लाने से हमारा शरीर भी स्वस्थ बनता है। बीमारियों से मुक्ति मिलकर शरीर को लाभ होता है। मानसिक शक्ति बढ़ती है। हमें खुशी और प्रसन्नता, सरलता, साहस मिलता है। नींद अच्छी आती है। रुपये-पैसों से संबंधित समस्याएं खत्म होने लगती हैं। आप इस टेक्नीक की जानकारी और ट्रेनिंग के लिये श्रीमती वैशाली से क्वार्टर नंबर 2बी, सड़-71, सेक्टर-6, भिलाई (छत्तीसगढ़) पर या मोबाइल नंबर 9303676651 पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button