बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

wild pig attack : गन्ना बाड़ी में खाद डाल रहे किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल। जिले के चिचोली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया है। उसे चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले भैंसदेही क्षेत्र में भालू के हमले की घटनाएं हो रही थीं।

जानकारी के मुताबिक चिचोली नगर से 7 किलोमीटर दूर गोधना ग्राम के निकट गुरुवार सुबह 8.30 बजे नवल उईके, जगदीश कवडे और मन्नूलाल कवड़े गन्ने की बाड़ी में खाद डाल रहे थे।

bear attack : घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर रीछ का हमला, चार लोगों को किया जख्मी, दो गांवों में मचाया आतंक, रेस्क्यू टीम पहुंची

इसी बीच किसान मन्नूलाल कवड़े (38) पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान बुरी तरह से घायल हुआ है। उसे चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

Bear attacks continue : अब चिखलाजोडी में किया रीछ ने ग्रामीण पर हमला, इलाज के बाद जिला अस्पताल किया रैफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button