MP Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में अत्यधिक भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
MP Weather Update, Weather Update Today, MP Weather News, MP Today Weather News, weather 10 days, indore weather, weather in madhya pradesh 10 days, ujjain weather, delhi weather, weather in bhopal tomorrow, bhopal weather today rain, weather in madhya pradesh, weather in bhopal 10 days, 7 days weather in bhopal, weather in indore 10 days, weather in jabalpur 10 days, weather today,, weather in indore tomorrow,
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून जोर शोर से लौट आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की हिदायत भी दी है।
इन जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट (MP Weather Update)
मौसम विभाग ने जबलपुर, नरसिंहपुर, छिदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुर और बैतूल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। यहां 115.6 से 230 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसी तरह कटनी और पन्ना जिले के लिए भी रेड अलर्ट है। यहां कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा (64.5 से 204.4 मिलीमीटर) हो सकती है।
यहां के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट
इनके अलावा रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, दतिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अति भारी वर्षा (64.5 से 204.4 मिलीमीटर) हो सकती है।
साथ ही सीधी सिंगरौली, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुर कलां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं मध्यम से भरी वर्षा (45 से 85 मिलीमीटर) हो सकती है।
यहां ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा जिलों में अधिकांश स्थानों पर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में अनेक स्थानों पर एवं मंदसौर एवं नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
बीते 24 घंटों में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई।
इनमें बिछिया में 24 गोहपारू में 23, रायपुरा में 20 निवास, सेमरिया में 19 मवई में 18, बिलहरी, कुण्डम में 17 अनुपपुर, जबेरा, उमरियापान में 16 मोहगांव, अमरकंटक, पवई, बाकल, जयसिंह नगर, वेंकटनगर में 15 रीठी, बहोरीबंद में 14, पनागर में 13 और बीजाडांडी, कुसमी हटा स्लीमनाबाद, सिहोरा, बरेला, रांझी, देवेन्द्रनगर, कटनी में 13-13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भारी वर्षा के समय यह रखे सावधानियां
तेज वर्षा के दौरान घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। निचले क्षेत्र में जल भराव की संभावना के चलते सुरक्षित आश्रय लें, कच्चे और पुराने मकानों से दूर रहें। मौसम विभाग की चेतावनी व सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें।



