बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पुलिस और बैंक अफसरों ने ग्राहकों को बताए धोखाधड़ी से बचने के उपाय

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भैंसदेही तहसील के ग्राम सावलमेंढा में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पुलिस और बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचने के संबंध में जागरूक किया। भैंसदेही टीआई तरन्नुम खान, एसआई जीएस मंडलोई और शाखा प्रबंधक संदीप सोनारे ने खातेदारों को फ्रॉड कॉल्स को लेकर खासतौर से आगाह किया। ग्राहकों को बताया गया कि अगर कोई फोन आता है तो उसको अपने खाते की कोई जानकारी नहीं देना है। आजकल बड़ी संख्या में लोग इस तरह के कॉल करके जानकारी लेते हैं और खाते से ऑनलाइन रुपये निकाल लेते हैं। बैंक का नम्बर हमेशा अपने पास रखें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर तुरंत जाकर बैंक में संपर्क करना चाहिए। आजकल कई तरह से धोखाधड़ी की जा रही है। खासकर सायबर क्राईम वालों के पास तो लोगों को ठगने के इतने तरीके होते हैं कि उनसे शायद ही कोई बच पाए। इस अवसर पर टोनी सैनी, मनोज काकडे, सुनील हूड, खाताधारक राजेश शिवहरे, अशोक राठौर, सागर शिवहरे, धीरज शिवहरे, प्रेम कुमार पाण्डेय, संजय मेरीकोम, मिथिलेश, ज्ञानराव, संतोष नागवे, किशोर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button