बड़ी खबरें

shreeji sugar mill : इस तरीके से करेंगे गन्ने का परिवहन तो खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी, शुगर मिल उपलब्ध करा रही रेडियम वाले ट्रॉली फ्लेक्स

Shree ji Sugar mill

shreeji sugar mill : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गन्ना का परिवहन करने वाले वाहनों को सुरक्षित ढंग से चलाने और सुरक्षा के सारे उपाय करने के लिए श्रीजी शुगर मिल प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। शुगर मिल प्रारंभ होने के पूर्व ही गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों के चालकों को लाइसेंस, पंजीयन दस्तावेज पूर्ण करने की हिदायत दे दी गई थी। अब गन्ना का परिवहन करने वाली ट्रॉलियों में रेडियम वाले फ्लेक्स लगाए जाने के लिए किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इससे रात के अंधेरे में भी सड़क पर गन्ने से भरी ट्राली नजर आ सकेगी और हादसे की संभावना कम हो जाएगी। सोहागपुर में स्थित श्री जी शुगर मिल (shreeji sugar mill) प्रांगण में यातायात पुलिस थाना प्रभारी विजय माहोरे ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेतों के रास्तों से जब भी मुख्य सड़क पर वाहन लाते हैं तो रोक दें और दोनों ओर देखें, रास्ता खाली होने पर ही मोड़ें और मुख्य सड़क पर लाएं। रास्ते में भी यह ध्यान रखें कि लेन बदलने की जरूरत ना हो। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कारवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

shreeji sugar mill

इस दौरान मिल के संचालक अभिषेक गोयल ने बताया कि मिल की ओर से गए गन्ना परिवहन करने वाले सभी वाहनों में आगे और पीछे लगाने के लिए रेडियम वाले फ्लेक्स बनवाए गए हैं। इन्हें पहली बार मिल प्रबंधन की ओर से मुफ्त में वाहन मालिकों को दिया जा रहा है। शुगर मिल में आने वाले सभी वाहनों में यह रेडियम फ्लेक्स लगा होना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और वाहन चालक भी मौजूद थे।

Also Read: Thand Se Fasalo Ko Fayda : नवंबर माह में ही कड़ाके की ठंड से होगी गेहूं की बंपर पैदावार, ओंस से पौधों की मिलेगी एक्स्ट्रा ताकत, मौसम विभाग ने कहा-चलेगी शीतलहर

Monkey Video : ये बंदर है या कुंग फू मास्टर! युवक को मारी WWE जैसी पटखनी, वीडियो देख हंस-हसं कर लोट-पेट हो जाएंगे आप

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button