मनोरंजन अपडेट

Shardha Kapoor marriage: श्रद्धा कपूर की होने वाली है शादी! जानें किसकी बनेगी दुल्हन

Shardha Kapoor marriage: Shraddha Kapoor is about to get married! Know whose bride will be

Shardha Kapoor marriage: श्रद्धा कपूर की होने वाली है शादी! जानें किसकी बनेगी दुल्हन Shardha Kapoor marriage: श्रद्धा कपूर (Shardha Kapoor) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस है। श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि श्रद्धा कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। ऐसा इसीलिए भी हो रहा है, क्योंकि कुछ समय पहले प्रकाशित एक रिपोर्ट में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने उनकी शादी को लेकर कुछ बयान दिए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर श्रद्धा की शादी के चर्चे होने लगे।

Shardha Kapoor marriage: श्रद्धा कपूर की होने वाली है शादी! जानें किसकी बनेगी दुल्हन

जानें किसकी दुल्हन बनेगी श्रद्धा(Shardha Kapoor marriage)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ (Rohan Srestha) के साथ शादी कर सकती है। रिपोर्ट है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने श्रद्धा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर आजकल अपने दोस्त रोहन श्रेष्ठ के साथ नजर आती है और दावा है कि रोहन और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले दोनों को देखा गया है।

इस साल होली पर आएगी श्रद्धा की नई फिल्म

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वो लव रंजन की आने वाली फिल्म अनटाइटल्ड फिल्म में है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है। रिलीज की बात करें तो होली 2023 के मौके पर यह फिल्म रिलीज हो सकती है। इसमें श्रद्धा रणबीर के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाडिया भी नजर आने वाली हैं। (Shardha Kapoor marriage)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button