मध्यप्रदेश अपडेट

Sharad Yadav Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

Sharad Yadav Passes Away: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

▪️ मंगेश यादव, इटारसी

Sharad Yadav Passes Away : वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव का उनके पैतृक ग्राम नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में शनिवार को पूर्ण राजकीय सम्मान में साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्व. श्री यादव के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया। सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी।

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद नर्मदापुरम राव उदय प्रताप सिंह, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधिक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने ग्राम आंखमऊ में स्व. श्री यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी के 40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को फिर से मिलेंगी पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई सुविधाएं, समिति प्रबंधकों का मानदेय भी बढ़ा

स्व. श्री यादव के बेटे और बेटी ने उन्हें मुखाग्रि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय श्री यादव को अंतिम विदाई दी। अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।\

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी की 26 सड़कों के लिए 2332 करोड़ रुपये मंजूर, यहां देखें किस मार्ग का होगा निर्माण और किसका उन्नयन

स्व. श्री यादव का 75 वर्ष की उम्र में 12 जनवरी की रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि श्री यादव का जन्म मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में 1 जुलाई 1947 को हुआ था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Sharad Yadav Passes Away : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित पुराने विमानतल पर समाजवादी विचारों के पुरोधा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय स्व. शरद यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजन को ढांढस भी बंधाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रद्धेय स्व. श्री यादव का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम आँखमऊ, माखन नगर (बाबई), नर्मदापुरम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुराने विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि स्व. श्री यादव मध्यप्रदेश के सपूत थे, वे अचानक चले गए, मेरे तो वे पड़ोसी थे। बचपन से ही प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले स्व. श्री शरद जी ने समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय राजनीति में छाने वाले स्व. श्री यादव जी, जे.पी. आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे।

ये भी पढ़ें: Kamalnath In Betul : कमल नाथ बोले- भाजपा सरकार ने व्यापमं घोटाला, घर-घर शराब बिक्री और अपराध दिए

अस्सी-नब्बे के दशक में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदली, मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे ऐसे नेता थे जो गलत का विरोध करते थे, उन्होंने नैतिकता की राजनीति की। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और संसद का कार्यकाल पाँच से बढ़ा कर छह वर्ष किया, तब स्व. श्री शरद ने संसद की सदस्यता से यह कह कर इस्तीफा दिया था कि जनता ने उन्हें पाँच साल के लिए चुना था, छह साल के लिए नहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री शरद एक अद्भुत नेता थे, जो अभी भी देश को बहुत कुछ दे सकते थे।

ये भी पढ़ें: MP e-Kuber : मध्यप्रदेश में अब इस प्रणाली से होगा भुगतान, तत्काल पहुंचेगी हितग्राहियों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धेय स्व. शरद यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, परिचितों तथा अनुयायियों को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें: Traffic Challan: बाइक पर हेलमेट लगाने के बावजूद कट सकता है 2000 का चालान, यह नया नियम हुआ लागू

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button