SBI JOBS : भारतीय स्टेट बैंक में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जूनियर एसोसिएट्स पद पर नौकरी का मौका, Online करें आवेदन

Sarkari Naukri: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा युवाओं के लिए शानदार करियर बनाने का सुनहरा मौका पेश किया गया है। बैंक के केन्द्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग, कॉरपोरेट केंद्र, मुंबई द्वारा 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती के लिए पात्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती बैंक में लिपिक संवर्ग में जूनियर एसएस (ग्राहक सहायता और बिक्री) पद के लिए की जा रही हैं।
कितने पदों पर की जा रही भर्ती
बैंक की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 5212 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एससी, एसटी और ओबीसी के लिए बैकलॉग के 204 रिक्त पद भी शामिल हैं। रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, नियम व शर्तें बैंक की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन लिंक्स पर कर सकते ऑनलाइन आवेदन
इस भर्ती के लिए बैंक की वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers या https://bank.sbi/careers-LatestAnnouncement/Current Openings पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं।
कब तक किए जा सकेंगे आवेदन
इस पद के आवेदन का ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 07.09.2022 से शुरू हो चुका है। आवेदन पंजीयन और शुल्क का भुगतान 27.09.2022 तक किया जा सकेगा।
कब होगी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा
उक्त पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2022 में विभिन्न तिथियों पर हो सकती है। वहीं ऑनलाइन मुख्य परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच संभावित है।




