SBI PO Recruitment 2023 : SBI में निकली 2000 पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकते आवेदन, जानें पूरी जानकारी

SBI PO Recruitment 2023, SBI PO 2023, SBI PO Application Form 2023 last date, SBI PO 2023 Salary, SBI PO Salary, SBI PO Notification 2023 pdf, SBI PO Exam Date 2023-24, SBI PO Clerk Notification 2023, SBI PO Syllabus, SBI PO Cut Off, SBI PO Recruitment 2023-24 - Bank Exams, SBI PO Recruitment 2023, SBI PO Online Form 2023, SBI PO Online Form in hindi, SBI PO Recruitment in India,

SBI PO Recruitment 2023 : SBI में निकली 2000 पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकते आवेदन, जानें पूरी जानकारीSBI PO Recruitment 2023 : भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए एसबीआई द्वारा अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार भर्ती के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। ध्यान रहे कि फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2023 को होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 पदों पर भर्तियां होंगी।

SBI PO वैकेंसी डिटेल्स (SBI PO Recruitment 2023)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 पदों पर भर्तियां होंगी। ये पद रेगुलर कैंडिडेट्स के लिए हैं। इसमें बैकलॉग के पदों पर भर्तियां नहीं होगी। इस वैकेंसी में जनरल कैटेगरी के लिए 810 पदों पर, ओबीसी के 540 पदों पर, EWS के 200 पदों पर, एससी के 300 और एसटी के 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन

इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए है। जो लोग अपनी ग्रेजुएशन डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इंटरव्यू के लिए चुने जाने पर उन्हें 12 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा (SBI PO Recruitment 2023)

जो उम्मीदवार 1 अप्रैल को 21-30 वर्ष के हैं, वे एसबीआई पीओ 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

SBI PO वैकेंसी के लिए प्रमुख तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत – 7 सितंबर, 2023
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 27 सितंबर, 2023
  • प्रारंभिक परीक्षा – नवंबर 2023
  • मुख्य परीक्षा – दिसंबर 2023/जनवरी 2024

श्रेणी-वार रिक्ति विवरण इस प्रकार है

  • सामान्य – 810
  • ईडब्ल्यूएस – 200
  • ओबीसी – 540
  • एससी – 300
  • एसटी – 150

SBI Job आवेदन का तरीका

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Vacancy के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SBI Probationary Officers PO Recruitment 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button