मनोरंजन अपडेट

Akshara Singh Video : अक्षरा सिंह और खेसारी का यह गाना आज भी लगा रहा ‘आग’

Akshara Singh Video : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की जोड़ी को भला कौन नहीं जानता। यह जोड़ी बीते कई सालों से फिल्मी दुनिया में धूम मचा रही है। इनके कई गाने ऐसे हैं जो कि सालों बाद भी उतने लोकप्रिय बने हुए हैं, जितने कि रिलीज के समय प्रसिद्ध हुए थे।

Akshara Singh Video : अक्षरा सिंह और खेसारी का यह गाना आज भी लगा रहा 'आग'

Akshara Singh Video : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की जोड़ी को भला कौन नहीं जानता। यह जोड़ी बीते कई सालों से फिल्मी दुनिया में धूम मचा रही है। इनके कई गाने ऐसे हैं जो कि सालों बाद भी उतने लोकप्रिय बने हुए हैं, जितने कि रिलीज के समय प्रसिद्ध हुए थे।

इन्हीं में से एक गाना है ‘आग लगे ना राजा’। यह गाना वैसे तो 4 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी सुनने-देखने वालों के तन-बदन में आग लगा देता है। इस गााने की खास बात यह है कि यह डबल मीनिंग से भरा हुआ है। यही कारण है कि लोग इस गाने के अपने-अपने मायने निकालते रहते हैं।

अभी तक इस गाने को 30186592 बार देखा जा चुका है। वहीं 1277 कमेंट्स और 73 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह भोजपुरी सॉन्ग एक बार फिर वायरल हो रहा है और इसके विवर्स भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इस गाने में अक्षरा सिंह की मस्त अदाएं देखने को मिलती है जो कि उनके फैंस को बेहद पसंद है। उनकी यही अदाएं देखने को लोग बार-बार इस गाने को देख रहे हैं। वहीं खेसारी लाल अपनी सदाबहार चुलबुली स्टाइल में इस गाने में अभिनय करते हुए नजर आते हैं।

गौरतलब है कि यह गाना फिल्म बेताब का है। इस गाने को खेसारी लाल और कल्पना ने गाया है। गाने के बोल विभाकर पांडे ने लिखे हैं वहीं यह गाना अविनाश झा घुंघरू ने कंपोज किया है। इसे 2019 में यू ट्यूब चैनल आर्या डिजिटल पर अपलोड किया गया था।

यहां देखें अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का यह वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button