बड़ी खबरें

Review : भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली पदाधिकारियों की बैठक, समर्पण निधि अभियान की की समीक्षा

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय विजय भवन में हुई। बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने समर्पण निधि अभियान की मंडलवार समीक्षा की। श्री शुक्ला ने कहा कि यह अभियान पार्टी का अति महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान के तहत एकत्रित राशि से हमारे प्रेरणापुंज कुशाभाउ ठाकरे की स्मृति को संजोया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे ने कठिन परिस्थितियों में प्रदेश सहित पूरे देश में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। ऐसे महामानव के प्रति हमारा यह प्रयास उनके प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि है।

श्री शुक्ला ने कहा कि अभियान की लक्ष्य प्राप्ति हम सबका दायित्व है। समर्पण निधि अभियान के तहत हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। जिससे पार्टी का भी और अधिक विस्तार होगा। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला संगठन को जो भी अभियान ,कार्यक्रम दिए जाते हैं, उन्हें मंडल स्तर पर क्रियान्वयन करने में मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार और आभार राहुल चौहान ने व्यक्त किया।

Fire : मुलताई क्षेत्र के 2 खेतों में लगी आग, बाल-बाल बचे पोल्ट्री फॉर्म और वेयरहाउस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button