Redmi New Phone: रेडमी ला रहा सबसे सस्ता स्मार्टफोन, प्रोसेसर और बैटरी देख बोल उठेंगे-वाह, दिल खुश कर देगा ये मोबाइल

Redmi A1 Plus: अगर आप कम दाम में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में कई फोन मिल जाएंगे। मगर करीब 6,499 रुपये में Xiaomi स्मार्टफोन Redmi A1 जैसे स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए हैं। कम बजट सेग्मेंट में आए ए1 में MTK Helio G22 प्रोसेसर और 5,000mAh बैट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में रेडमी ए1 सबसे सस्ते स्मार्टफोन हैं और खबर है कि कंपनी इसी मोबाइल का एक और एडवांस वर्जन Remi A1+ लाने वाली है। Redmi A1 Plus की खासियत भी आपको जानना चाहिए।
Redmi ने हाल ही में Redmi A1 को भारत में एक किफायती एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी Redmi A1+ नाम से एक और A सीरीज हैंडसेट लाने की तैयारी कर रही है। डिवाइस को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर इस फोन को स्पॉट किया गया है। और अब इसके रेंडरर्स और फीचर्स को सामने आए हैं।
एपुअल्स की एक नई रिपोर्ट में Redmi A1+ के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ रेंडरर्स का भी खुलासा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि हैंडसेट में Redmi A1 के समान फीचर्स और डिज़ाइन होगा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव दिख सकते हैं। जैसे कि प्लस मॉडल के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जो A1 पर नहीं था।

क्या हैं Redmi A1 Plus के फीचर्स?
Redmi A1 Plus को लेकर कंपनी ने ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफओन अलग-अलग सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi A1 Plus की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। Redmi A1 Plus भारत में लॉन्च हो चुके Redmi A1 का एडवांस वर्जन ही है जिसे अपग्रेड किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी ए1 प्लस मोबाइल 20:9 ऑक्पेक्ट रेशियो के साथ पेश जाएगा। ये 1600X720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगा।
जो खबर लीक हुई है उसके अनुसार, Redmi A1+ काले, लाइट ब्लू और लाइट ग्रीन जैसे रंगों में आएगा. इसके साथ ही मोबाइल में 3.5 एमएम जैक व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मिलेगा. रेडमी ए1+एंड्रॉएड 12 पर लॉन्च होगा इसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट होंगे. डुअल सिम, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और 2.4 गीगाहर्ट्ज वाईफाई सपोर्ट में होगा।
Redmi A1+ संभावित स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi A1+ में 6.52-इंच का HD+ स्क्रैच-रेसिस्टेंट डिस्प्ले होगा जो 1600 x 720 रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है।
हुड के तहत, हैंडसेट 2GB LPDDR4X रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ MediaTek Helio A22 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। सुरक्षा के लिए, इसमें पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलेगा।
फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा होगा जिसमें 8MP का मुख्य सेंसर होगा। फ्रंट में, यह सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का स्नैपर स्पोर्ट करेगा। Redmi A1+ 10W चार्जर के साथ 5000mAh की बैटरी पैक करेगा।
इसके अलावा, स्मार्टफोन में यूएसबी पोर्ट के बगल में सिंगल स्पीकर होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, डुअल नैनो सिम, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड, VoWiFi, 2.4 GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 होगा।
Source:livehindustan




