मध्यप्रदेश अपडेट

MP News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार देगी 207 करोड़ की राशि

MP News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार देगी 207 करोड़ की राशि

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 3 महीने के लंबित मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए 207 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई है। यह राशि अनुसूचित जनजाति उप योजना से लिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय भुगतान की मांग कर रही थीं। इस संबंध में आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही थी मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भुगतान को विशेष प्रकरण मानते हुए अनुसूचित जाति उप योजना की राशि से मानदेय दिया जाएगा। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय भुगतान की मांग कर रही थी।

207 करोड़ रुपये की राशि देगी सरकार

MP News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार देगी 207 करोड़ की राशि

विभाग ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के निर्देश के बाद विशेष प्रकरण मानते हुए उपयोजना से 207 करोड़ रुपये सामान्य योजना में देने की स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्टरों को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की थी।

एमपी न्‍युज और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button