बड़ी खबरें

RBI Loan Portal : अब नो झंझट मिनटों में मिल जाएगा लोन, RBI करेगी मदद, ये सुविधा भी पा सकेंगे

Rbi loan portal login, RBI Loan Portal, Rbi loan portal app, Lodge complaint with Banking Ombudsman of RBI, File a Complaint

RBI Loan Portal : अब नो झंझट मिनटों में मिल जाएगा लोन, RBI करेगी मदद, ये सुविधा भी पा सकेंगेRBI Loan Portal : भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक नया पब्लिक टैक्स प्लेटफार्म (Public Tech Platform) का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए अब आम लोग बिना किसी परेशानी के आसानी से लोन प्राप्त कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह एक एंड-टू-एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म है। पोर्टल ओपन एपीआई के जरिए महत्वपूर्ण वित्तीय डेटा इन्टीग्रेशन को आसान बनाता है। साथ ही यह फ्रिक्सन लेस क्रेडिट में मदद सकता है। प्लेटफॉर्म पर अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

अब जल्द मिलेगा लोन

आरबीआई के नए पायलट प्रोजेक्ट के अनुसार जल्द से जल्द आम लोगों को लोन मिल जाएगा होटल पर प्रत्येक उधर करता को 1.6 लाख का रुपये तक का किसान क्रेडिट लोन, पर्सनल लोन, एमएसएमआई लोन, डेयरी लोन और प्रोजेक्ट के भीतर शामिल बैंकों से होम लोन पर फोकस होगा।

अभी आती है यह समस्या

वर्तमान में लोन से संबंधित डेटा केंद्र और राज्य सरकारों, बैंकों, एग्रीगेटर्स और क्रेडिट सूचना ब्यूरो जैसे संस्थानों के पास मिलता है। जिसकी वजह से लोन प्रॉसेसिंग में बाधाएं उत्पन्न होती है और लोन अप्रूव होने में काफी ज्यादा समय लग सकता जाता है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ही सेंट्रल बैंक यह प्लेटफ़ॉर्म लेकर आया है।

यह सुविधाओं का भी मिल सकता है (RBI Loan Portal)

इस प्लेटफॉर्म का निर्माण आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिजर्व बैंक इनोवेशन हब द्वारा किया गया है। इसमें ओपन आर्किटेक्चर, ओपन एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस भी शामिल हैं। प्लेटफ़ॉर्म के तहत अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इसके जरिए यूजर्स आधार ई-केवाईसी, राज्य सरकारों के भूमि रिकॉर्ड, पैन वेरीफिकेशन, बैंक अकाउंट और सेटेलाइट डेटा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस लिस्ट में एमपी, कर्नाटक, यूपी और महाराष्ट्र राज्य सरकार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button