Rape of Minor : नाबालिग को नागपुर ले जाकर 8 महीने किया दुष्कर्म, आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार : इधर महिला समेत 2 ने लगाई फांसी
Rape of Minor : बैतूल। जिले के झल्लार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को 8 महीने तक नागपुर में रख कर दुष्कर्म किया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा झल्लार थाना क्षेत्र में ही अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक पुरूष ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झल्लार थाना क्षेत्र के एक गांव से 8 माह पहले 16 साल की नाबालिग लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। हाल ही में जब नाबालिग अपने घर वापस आई तो उसके पिता ने 1 जून को झल्लार थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें… kidnapping and rape : किशोरी को मंडीदीप ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक धराया, दुराचार का केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 366, पाक्सो एक्ट एवं एससी, एसटी एक्ट की धारा 3, 2, 5 के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही नागपुर से आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार किया। आज आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने शिकायत में बताया है कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नागपुर ले जाया गया था। वहां 8 महीने तक उसको वहां रखा और उसके साथ दुराचार किया गया। इस पर कार्यवाही कर आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें… rape of innocent : महज चार साल की मासूम के साथ 60 साल का बुजुर्ग कर रहा था दुष्कृत्य, शिकायत पर मामला दर्ज
खेत और घर में फांसी लगाकर दी जान

जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में ही दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस के मुताबिक चुरनी निवासी गंगाधर पिता सुंदरलाल डिगाम (28) ने शनिवार दोपहर को खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गंगाधर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
इसी तरह ग्राम ठेसका निवासी सुरेखा पत्नी मारोती (38) ने भी शनिवार दोपहर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला ने जब फांसी लगाई तब पति और अन्य लोग मोबाइल खरीदने के लिए खेड़ी सांवलीगढ़ गए थे। परिजनों ने घर आकर देखा तो सुरेखा फांसी पर लटकी मिली। दोनों घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें… suicide : पति की मौत से महिला रहती थी परेशान, आखिर खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या



