rape of innocent : महज चार साल की मासूम के साथ 60 साल का बुजुर्ग कर रहा था दुष्कृत्य, शिकायत पर मामला दर्ज
A 60-year-old man was committing misbehavior with a four-year-old innocent, a case was registered on the complaint
|
बैतूल जिले के मुल्ताई नगर में 4 साल की मासूम के साथ बुजुर्ग द्वारा दुष्कृत्य करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर निवासी 35 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि शाम 7 बजे उसकी 4 साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। वह छत पर पौधों को पानी डालने गई थी। लगभग 10 से 15 मिनट बाद पुत्री के चिल्लाने की आवाज आई तो आसपास देखा। इस बीच उसकी नजर सामने रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध के घर पर पड़ी।
RAPE : महाराष्ट्र से मेहमान आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
उसके घर जाकर देखा तो आरोपी उसकी पुत्री के साथ गलत काम कर रहा था। पुत्री डरी हुई थी और चिल्ला रही थी। पुत्री को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया। उसे घर लेकर आई और भाई के साथ पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (1), पास्को एक्ट की धारा 9m और 10 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।