लाइव समाचार

Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव…

Ram Mandir Ayodhya: Ram temple illuminated with colorful lights, decorated with flowers, Ramlala's tilak will be done with sun lights, watch live here...

▪️ लोकेश वर्मा, मलकापुर (बैतूल)

Ram Mandir Ayodhya : रामलला का जन्मोत्सव आज रामनवमी 17 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन देश भर में भगवान राम के जन्मदिन का त्योहार मनाया जाता है। अयोध्या में इस बार रामनवमी की अलग ही धूम है।

इस साल अयोध्या में रामनवमी का उत्सव खास हो रहा है। रामलला के मंदिर और अयोध्या की फूलों से भव्य सजावट की गई है। देश-विदेश से फूल मंगाए गए हैं और 350 कारीगर राम दिन सजावट के काम में लगे थे। दर्शनार्थियों के स्वागत के लिए फूलों के द्वार बनाए गए हैं।

Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव...
Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव…

पूरे देश से बड़ी तादाद में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में बिना किसी दिक्कत के दर्शन-पूजन कराने के लिए समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से अवधपुरी में और भी खास इंतजाम किए गए हैं।

Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव...
Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव…

जनवरी में हुई थी प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Ayodhya)

यहां इसी साल जनवरी महीने में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया गया। अब रामनवमी को और खास बनाने के लिए रामलला का सूर्य तिलक किया जा रहा है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने तैयारी कर ली है। गर्भगृह तक सूर्य की किरणों को लाया जाएगा। यह हर रामनवमी के दिन किया जाएगा। इस दौरान तकरीबन 4 से 6 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक किया जाएगा। यानी सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ेंगी, मानो भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया हो।

Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव...
Ram Mandir Ayodhya : रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, फूलों से सजा राम मंदिर, रामलला का सूर्य रोशनी से होगा तिलक, यहां देखें लाइव…

लेंस आधारित उपकरण बनाया (Ram Mandir Ayodhya)

एक शीर्ष सरकारी संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक खास तरह के शीशे और लेंस-आधारित उपकरण डिजाइन किया है जो हर राम नवमी पर दिन के समय सूर्य की किरणों को गर्भगृह में इस तरह प्रवेश कराएंगी जो रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सुसज्जित हो। ऐसा लगे मानो सूर्य तिलक किया हो। इसे आधिकारिक तौर पर ‘सूर्य तिलक प्रोजेक्ट’ नाम दिया गया है।

यहां देखें लाइव…

कैसे होगा सूर्य तिलक और कितने समय तक रहेगा (Ram Mandir Ayodhya)

‘सूर्य तिलक’ प्रोजेक्ट के तहत हर साल राम नवमी पर दोपहर ठीक 12 बजे भगवान राम लला की मूर्ति के मस्तक को सूर्य के प्रकाश से रोशन किया जाएगा। यह प्रक्रिया हालांकि कुछ ही मिनटों के लिए होगी। ऐसा बताया गया है कि यह अवधि 4 से 6 मिनट तक हो सकती है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button