मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम: कई जिलों में बारिश अलर्ट, तापमान और गिरेगा

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम के मिजाज ठीक नहीं चल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। यह बारिश किसानों को खासा नुकसान पहुंचा रही है। वहीं आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। आज 2 नवंबर को भी कई जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार आज 2 नवंबर को प्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगौन और बुरहानपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढु़र्णा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनके अलावा झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में गरज-चमक का मौसम रहेगा।

MP Weather Alert

कल इन जिलों में बरसेंगे बदरा

कल 3 नवंबर के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा और बुरहानपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, सिहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनके अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगौन, खंडवा और बुरहानपुर में गरज-चमक का मौसम रहेगा।

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम: कई जिलों में बारिश अलर्ट, तापमान और गिरेगा

राजधानी का ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल में आज भी आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है वहीं तापमान 29 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

तापमान में आएगी कमी, ठंड बढ़ेगी

3 नवंबर की रात से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में भी तापमान कम होने और ठंड के जोर पकड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे दिन का तापमान भी कम होगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है।

शनिवार-रविवार को इतना रहा तापमान

इससे पहले शनिवार और रविवार की रात को सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा का दर्ज किया गया। इसके अलावा शिवपुरी में 17, राजगढ़ में 17.2, खरगौन में 17.4 और अमरकंटक व छतरपुर के नौगांव में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

फिलहाल ऐसी हैं मौसमी परिस्थितियां

दक्षिण म्यांमार तट और उत्तरी अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। इसके प्रभाव से अगले कुछ घंटों में पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्र दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा 3 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यह दोनों ही सिस्टम प्रदेश के कई राज्यों पर असर डालेंगे।

इसके अलावा एक निम्र दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र के उत्तरी हिस्सों में स्थित है। इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं एक सुस्पष्ट निम्र दबाव क्षेत्र अरब सागर के ऊपर स्थित है। यह दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट तटों की ओर बढ़ते हुए अगले कुछ घंटों में निम्र दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ जाएगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button