मनोरंजन अपडेट

Sidharth Malhotra- Kiara Advani: शादी के बाद कियारा आडवाणी पिंक स्कार्फ पहने आई नजर, कीमत इतनी कि आ जाए नई बाइक

Sidharth Malhotra- Kiara Advani: After marriage, Kiara Advani was seen wearing a pink scarf, the price is so much that a new bike comes

Sidharth Malhotra- Kiara Advani: शादी के बाद कियारा आडवाणी पिंक स्कार्फ पहने आई नजर, कीमत इतनी की आ जाए नई बाइक

Sidharth Malhotra- Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के शादी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर किसी की ज़ुबान पर है। न्यू कपल की तस्वीरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थी वो अपनी शादी के लिए जैसलमेर को निकली थीं। कियारा जब एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उन्होंने पिंक स्कार्फ ओढ़ा हुआ था, होने वाली दुल्हन के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी ज़र आए थे। कियारा ट्रैवल करते समय साधारण सफेद ड्रेस में थीं जिसके साथ उन्होंने पिंक स्कार्फ कैरी किया था यह स्कार्फ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इस स्कार्फ की कीमत जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया।

86 हजार का स्कार्फ ओढ़ा था कियारा आडवाणी ने (Sidharth Malhotra- Kiara Advani)

कियारा एयरपोर्ट पर नज़र आईं उस समय वे आस्तीन का सफेद टॉप पहना था साथ में वाइट पैंट थी। कियारा के कंधे पर हेमीज़ का एक चमकीला गुलाबी रंग का स्टॉल था साथ में उन्होंने प्रादा मिनी बैग, बरगंडी हील बूट्स और साथ में सनग्लासेज लगा रखा था। इसके साथ कियारा ने अपने बाल खुले रखे थे विदाउट मेकअप भी वे गजब की खूबसूरत लग रही थीं। जो स्कार्फ उन्होंने लिया था उसकी कीमत 86 हजार रुपये है।

शादी में शामिल होने पहुंचे मेहमान

सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग के लिए कई सेलिब्रेशन जुटे जिनमें शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, ईशा अंबानी, आनंद परिमल, आरती शेट्टी और करण जौहर जैसलमेर पहुंचे थे। 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लिए।

नई बहू कियारा के आने से खुशी में डूबा पूरा परिवार

शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में विवाह की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे सिड की माँ, पिताजी और भाई-भाभी को खुशी से सराबोर देखा गया। जब मीडिया ने एक्टर की माँ रिम्मा से सवाल किया कि नई ‘बहू’ कियारा का परिवार में स्वागत के लिए कितनी उत्साहित हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि, “बेहद उत्साहित हूं।”

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button