स्वास्थ्य अपडेट

Peel-Off Mask At Home: गर्मियों में त्वचा का निखार पाने लगाए घर पर बना ये मास्क, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज

Peel-Off Mask At Home: Use this homemade mask to get glowing skin in summer, people will ask the secret of beauty

Peel-Off Mask At Home: गर्मियों में त्वचा का निखार पाने लगाए घर पर बना ये मास्क, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज
Source: Credit – Social Media

Peel-Off Mask At Home:  गर्मी का सीजन इसकी की डबल केयर करना पड़ता है। इस केयर को कंप्लीट करने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। आजकल स्किन के लिए कई प्रोडक्ट आ गए हैं। वही पील ऑफ मास्क इनमें सबसे जरूरी होता है क्योंकि यह डेड सेल्स को निकाल देते हैं और इसमें डर्ट निकालने की भी पावर होती है। हालांकि बाजार में कई पील ऑफ मास्क मौजूद है लेकिन यह काफी महंगे होते हैं। आज हम आपको घर पर पील ऑफ मास्क (Peel-Off Mask At Home) तैयार करने के बारे में बता रहे हैं जो आपको खिला-खिला निखार देंगे।

इस तरह घर पर बनाएं पील ऑफ मास्क (Peel-Off Mask)

इस मास्क को बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच बिना स्वाद वाला जिलेटिन पाउडर, 1-2 चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद और अपने पसंद के एसेंशियल ऑयल की 1-2 बूंदें चाहिए होंगी। अब एक कटोरी में जिलेटिन पाउडर और दूध लें और तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसमें एसंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं इसके बाद इसमें शहद डालें। मिश्रण को 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें जब तक कि यह गर्म न हो जाए, लेकिन ध्यान रखें कि इसे बहुत गर्म नहीं करना है। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और तब तक लगाकर रखए जब तक हल्का सूखने न लगे। फिर इसे हटा लें।

पील ऑफ मास्क के ये हैं फायदे (Peel-Off Mask At Home)

डीप क्लींजिंग

पील ऑफ मास्क(Peel-Off Mask) आपके स्किन को अच्छे से क्लीन करने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन से गंदगी, तेल और बाकी चीजों को निकालने में मददगार होता है।

चमकदार हाइड्रेटेड त्वचा

पील ऑफ मास्क में मौजूद गुण आपकीी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। साथ ही रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए ये मास्क रामबाण हैं।

एक्सफोलिएशन

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए पील-ऑफ मास्क बहुत अच्छे होते हैं। इनसे डेड स्किन सेल्स को हटाने और छिद्रों को खोलने में मदद मिलती है, जिससे मुंहासे और अन्य त्वचा की समस्याओं को रोका जा सकता है।

Related Articles

Back to top button