बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कड़ाके की ठंड में तोड़ दिया आशियाना, छोटे-छोटे बच्चों के साथ अलाव के सहारे आसमान तले गुजारी रात

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी और रोंगटे खड़े कर देने वाली सर्द हवाएं चल रही थी। ऐसे भयावह हालात में जब किसी की इच्छा घर से बाहर तक निकलने की ना हो, एक परिवार को छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान तले अलाव के सहारे पूरी रात बिताना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार बैतूल तहसील के अंतर्गत आने वाले जीन दनोरा गांव में जीन दनोरा-बोरगांव मार्ग पर आदिवासी मजदूर मनीष उईके 7 वर्षों से भी अधिक समय से सरकारी जमीन पर झोपड़ा बनाकर रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी मनोती बाई के अलावा 2 वर्ष की बेटी और 1 वर्ष का बेटा भी है। पति-पत्नी दोनों अपने बच्चों को लेकर सुबह मजदूरी करने चले गए थे। उन्हें ज़रा भी उम्मीद नहीं थी कि वे जब वापस लौटेंगे तो अपना आशियाना उजड़ा हुआ मिलेगा, लेकिन ऐसा ही हुआ। वे शाम को वापस लौटे तो पाया कि किसी ने उनका पूरा झोपड़ा तहस-नहस कर दिया है और मकान के नाम पर कुछ भी नहीं बचा है। यह कार्य किसने किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    कल जिले में कई स्थानों पर बारिश होने के साथ ही ओले भी बरसे थे। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। ऐसे विपरीत मौसम में भी इस परिवार को पूरी रात अलाव जलाकर खुले आसमान तले ठिठुरते हुए बिताना पड़ा। इस परिवार ने शासन-परिवार से मदद की गुहार लगाई है। इस परिवार को यह भी पता नहीं कि यह हरकत किसकी हो सकती है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button