टेक/ऑटो

Bajaj Pulsar NS200: बजाज ला रही धाकड़ लुक वाली न्‍यू पल्सर, पहली झलक आई सामने, जानें डिटेल्स…

Bajaj Pulsar NS200: बजाज ला रही धाकड़ लुक वाली न्‍यू पल्सर, पहली झलक आई सामने, जानें डिटेल्स...
Bajaj Pulsar NS200: बजाज ला रही धाकड़ लुक वाली न्‍यू पल्सर, पहली झलक आई सामने, जानें डिटेल्स…

Bajaj Pulsar NS200: देश की लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने कुछ समय पहले पल्सर N150 और पल्सर N160 के अपडेटेड वर्जन को पेश किया था। वहीं अब बजाज ऑटो कंपनी जल्‍द ही अपनी नई पल्सर NS200 को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी ने बाइक का टीजर जारी किया है, जिसमें लुक की झलक देखने को मिली है।

आपको बता दें कि इसमें नई रंग पेंट स्कीम्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव मिलने की संभावना है। इसके अलावा नई बजाज पल्सर में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलेगा और इसे मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स उपलब्‍द होंगे। आइए जानते है क्‍या सुविधा मिल रही बजाज पल्‍सर में…

यहां देखें टीजर (Bajaj Pulsar NS200)…

टीजर में क्या दिखा खास?

फिलहाल इसके टीजर से खास बदलावों के बारे जानकारी दे पाना बहुत कठिन है, लेकिन टीजर से इंजन कवर और ‘200’ की बैजिंग का पता चलता है। इससे साफ पता चलता है कि नया मॉडल अपडेटेड 2024 बजाज पल्सर NS200 होगा।

Bajaj Pulsar NS200 की खूबियां

टीज़र में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक स्प्लिट सीट दिखाई गई है। बजाज की इस बाइक में नई कलर स्कीम दी जा सकती है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। जैसा कि, हाल ही में लॉन्च हुई 2024 पल्सर एन 150 और एन 160 के टॉप वेरिएंट में देखने को मिला है।

Bajaj Pulsar NS200 के फीचर्स

बजाज पल्सर NS200 नेकेड रोडस्टर में एक नया डिजिटल डैश मिलने की संभावना है, जिसे हाल ही में पल्सर N150 और N160 के साथ पेश किया गया था। इस मोटरसाइकिल को अपडेटेड स्विचगियर भी मिलने की संभावना है। मौजूदा मोटरसाइकिल डिजी-एनालॉग डिस्प्ले से लैस है, जो अब के समय में पुरानी लगती है। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ फोन कॉल को एक्सेप्ट और डिक्लाइन करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट से रियल टाइम में फ्यूल एफिशियंशी, औसत माइलेज और डिस्टेंस-टू-एम्पटी डेटा की जानकारी भी मिलती है।

Bajaj Pulsar NS200: बजाज ला रही धाकड़ लुक वाली न्‍यू पल्सर, पहली झलक आई सामने, जानें डिटेल्स...
Bajaj Pulsar NS200: बजाज ला रही धाकड़ लुक वाली न्‍यू पल्सर, पहली झलक आई सामने, जानें डिटेल्स…

इंजन और सस्पेंशन

नई पल्सर NS200 में कुछ स्टाइलिंग बदलावों के साथ नए कलर ऑप्शंस और नए ग्राफिक्स मिलने की संभावना है। यह बाइक 200cc, लिक्विड-कूल्ड, ट्रिपल स्पार्क, 4-वाल्व FI DTS-i इंजन से लैस होगी, जो 24.5PS की पॉवर जेनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क्स और डुअल-चैनल ABS के साथ आएगी।

कितनी होगी कीमत

अवडेटेड पल्सर एनएस 200 की कीमत को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्तमान में इसकी एक्सशोरूम प्राइज 1,29,645 से शुरू होती है। नए मॉडल की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है।

टेक/ऑटो और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button