मंडी भाव

बैतूल मंडी में बंपर आवक; गेहूं 2581 रुपये तो चना 5841 रुपये तक बिका- Betul Mandi Bhav Today

Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 3 नवंबर को बंपर आवक हुई है। आज मंडी में 11561 बोरे की आवक दर्ज की गई। सोयाबीन की आवक सबसे ज्यादा रही, इसके अलावा गेहूं और मक्का की भी बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए किसान पहुंचे। चना, मूंग और सरसों की आवक बेहद कम रही। भावों में शनिवार के मुकाबले उतार-चढ़ाव का रूख देखा गया।

पीले सोयाबीन की सोमवार को 2223 बोरी आवक रही। इसका न्यूनतम भाव 3620 रुपये क्विंटल और अधिकतम भाव 4501 रुपये क्विंटल रहा।

चना की केवल 10 बोरी आवक हुई। इसका न्यूनतम भाव 4702 रुपये और अधिकतम 5841 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया। इसका प्रचलित मूल्य 5831 रुपये रहा।

मक्का की 6829 बोरी के साथ मंडी में अच्छी आवक रही। इसमें न्यूनतम भाव 1000 रुपये और अधिकतम भाव 1876 रुपये क्विंटल तक रहा। इसका प्रचलित मूल्य 1740 रुपये रहा।

गेहूं की आवक 2496 बोरी रही। गेहूं का न्यूनतम भाव 2280 रुपये और अधिकतम भाव 2581 रुपये क्विंटल रहा। इसका प्रचलित मूल्य 2569 रुपये रहा।

सरसों की केवल 2 बोरी आवक हुई। इसका भाव 5750 से 5841 रुपये क्विंटल तक रहा। इसका प्रचलित मूल्य 5841 रुपये रहा। वहीं मूंग की 1 बोरी मंडी में आई और इसका भाव 6800 रुपये क्विंटल रहा।

कृषि उपज मंडी में आज 03 नवंबर 2025 को आवक और बैतूल मंडी भाव

बैतूल मंडी में बंपर आवक; गेहूं 2581 रुपये तो चना 5841 रुपये तक बिका- Betul Mandi Bhav Today

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button