MP Weather Forecast : पूरा मध्यप्रदेश बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने, शीतल दिन रहने और कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग भोपाल द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन में चेतावनी दी गई है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के सिवनी और छतरपुर जिलों में शीतलहर चलेगी। इसी तरह खंडवा और खरगौन जिलों में शीतल दिन रहेगा। यानी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। (MP Weather Forecast)
मौसम विभाग ने कई जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार चंबल संभाग के जिलों में तथा शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर और दतिया जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाएगा। इसके चलते यहां दृश्यता 50 से 500 मीटर तक रहेगी। (MP Weather Forecast)
- Read Also : Funny Jokes: एक शरीफ यात्री ने बस कंडक्टर से पूछा “क्या मैं बस में सिगरेट पी सकता हूँ? दिया मजेदार जवाब….
कल्याणपुर में सबसे कम तापमान (MP Weather Forecast)
प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी कम हो गया है। प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहरों में तापमान 1.7 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। शहडोल के कल्याणपुर में 1.7, छतरपुर के बीजावर में 2.5, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 3, शिवपुरी के पिपरसामा में 3.1 और अशोक नगर के आंवरी में 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बीती रात रहा। (MP Weather Forecast)
बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम (MP Weather Forecast)
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सिवनी और खजुराहो (छतरपुर) में शीतलहर का प्रभाव रहा। खंडवा और खरगौन में शीतल दिन रहा। (MP Weather Forecast)
इन जिलों में कोहरे का असर (MP Weather Forecast)
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। श्योपुर कलां, शिवपुरी, छतरपुर, उत्तरी टीकमगढ़ और मऊगंज जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। (MP Weather Forecast)
- Read Also : Funny Jokes: रमेश- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? पिंकी का मजेदार जवाब….
न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय ग्वालियर हवाई अड्डे पर 50 मीटर, दतिया में 200 मीटर और खजुराहो हवाई अड्डे पर 600 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में विशेषरूप से गिरे और जबलपुर संभाग के जिलों में काफी गिरे। (MP Weather Forecast)
बैतूल में 6.2 डिग्री पर पहुंचा तापमान (MP Weather Forecast)
इधर बैतूल जिले में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में 1.6 डिग्री की फिर से गिरावट आ गई है। (MP Weather Forecast)
शाम होते ही सड़कें हो जाती सूनी (MP Weather Forecast)
ठंड इतनी अधिक पड़ रही है कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लग जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। (MP Weather Forecast)
मौसम वैज्ञानिकों का यह कहना (MP Weather Forecast)
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। एक-दो दिन तक ठंड इसी तरह जारी रहने की संभावना है। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। 6.2 डिग्री से कम तापमान अब तक नहीं पहुंचा था। (MP Weather Forecast)
बैतूल में पिछले दस दिनों का तापमान (MP Weather Forecast)
दिनांक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
17 जनवरी | 11.5 |
18 जनवरी | 14.0 |
19 जनवरी | 12.7 |
20 जनवरी | 13.5 |
21 जनवरी | 10.0 |
22 जनवरी | 8.2 |
23 जनवरी | 10.0 |
24 जनवरी | 7.8 |
25 जनवरी | 6.2 |
- Read Also : Latest Jokes: टीचर- ऐसी कौन-सी चीज है जिसे हम ना देख सकते हैं, ना महसूस कर सकते हैं? मोनू का मजेदार जवाब
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇