मध्यप्रदेश अपडेट

LK Advani Bharat Ratna: बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

LK Advani Bharat Ratna: बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
LK Advani Bharat Ratna: बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

LK Advani Bharat Ratna: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह जानकारी ट्वीट कर साझा की। PM मोदी ने साझा करते हुए कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि आडवाणी जी ने खुद को गृह मंत्री और सूचना-प्रसारण मंत्री के तौर पर अलग से पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा लालकृष्ण आडवाणी जी हमारे समय के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पीएम मोदी के लिए यह बेहद भावुक क्षण है (LK Advani Bharat Ratna)

PM मोदी ने कहा आडवाणी जी ने हमेशा ही जनता की सेवा की है। इसके लिए हम उन्‍हे हमेशा याद करते रहेंगे। साथ ही यह भी कहा आडवाणी जी का पूरा जीवन दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अटूट निष्ठा के रूप में देखा जाता है।

राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक उन्होंने स्थापित किया है। उन्होंने हमेशा ही राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने का अथक प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बेहद ही भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।

देखें वीडियो (LK Advani Bharat Ratna)….

PM मोदी ने फोन कर दी बधाई (LK Advani Bharat Ratna)

पीएम मोदी ने आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित होने के लिए फोन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। आपको बता दें कि इससे पहले भी बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था।

लालकृष्‍ण आडवाणी जी के बारे में (LK Advani Bharat Ratna)….

लालकृष्‍ण आडवाणी जी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू-सिंधी परिवार में हुआ था। विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आकर बस गया। आडवाणी जी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी।

2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृह मंत्री रह चुके हैं। साल 2015 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button