MP News : महिला स्व-सहायता समूहों पर मेहरबान शिवराज सरकार, दी यह सौगात, सड़कों और शहरों के लिए 1394 करोड़ मंजूर
MP News: Shivraj government kind to women self-help groups, gave this gift, 1394 crore approved for roads and cities

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि महिला स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रूपये तक के बैंक ऋण पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह निर्णय महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
प्रदेश में संचालित “मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन” एवं “शहरी आजीविका मिशन” अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन में सभी जिलों में उन्हीं महिला स्व-सहायता समूहों को यह प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिन्हें राज्य शासन एवं केन्द्र शासन से 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया गया है।
- ये भी पढ़ें: LIC Scholarship 2023 : 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 20 हजार की स्कॉलरशिप दे रहा LIC, इस तरह कर सकते हैं आवेदन
MP News: सड़क निर्माण के लिये 594 करोड़ रूपये स्वीकृत
मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिये 594 करोड़ रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने नर्मदापुरम-मोहासा-बाबई मार्ग एसएच- 22 पर तवा नदी पर फोरलेन उच्च-स्तरीय पुल के लिए आकलित निर्माण लागत 148 करोड़ 97 लाख रूपये, सिवनी जिले के बंडोल-बांकी-जमुनिया-सागर-चंदौरीकला-मारबोड़ी-रनवेली-जाम-कन्हरगांव-हथनापुर-मंडवा-कोहका मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 108 करोड़ 97 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति योजना अंतर्गत दी।
- ये भी पढ़ें: Desi Jugad Video: ठंड से बचने चलती बाइक पर युवक ने जलाई सिगड़ी, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
इसी तरह सीहोर जिले के बकतरा भारकच्छ मार्ग से देहरी-बम्होरी-सेमलवाड़ा-नानभेंट-खैरी-सिलगना-जोनतला-जैत-सरदारनगर-हथनौरा-सुडानिया-बनेटा से शाहगंज मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 121 करोड़ 83 लाख रूपये, सीहोर जिले के बकतरा-सियागहन-सागपुर-रिछोड़ा-खोहा-क्वाड़ा-सतरामऊ-बोदरा-ग्वाडिया-नीमटोन-डुंगरिया मार्ग के लिए आकलित निर्माण लागत 108 करोड़ 17 लाख रूपये की प्रशासकीय और मुरैना जिले के एबीसी कैनाल मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 106 करोड़ 07 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति योजना अंतर्गत दी गई।
- ये भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: आधार को लेकर बड़ा अपडेट! पूरे देश में लागू हुआ यह जरूरी नियम, सभी को होना चाइए मालूम
MP News: शहरों के विकास के लिये मिले 800 करोड़
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में शहरी क्षेत्र की अधो-संरचना और अन्य विकास कार्यों के लिए ‘मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो-संरचना निर्माण योजना’ के अंतर्गत दो वर्षों के लिए (वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24) 800 करोड़ रूपए की स्वीकृति दिए जाने एवं आवश्यक बजट प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया।
- ये भी पढ़ें: 7th pay commission: कर्मचारियों की बड़ी सौगात देगी सरकार! DA और पेंशन को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
चिकित्सा महाविद्यालय में बढ़ेंगी 85 पीजी सीट
मंत्रि-परिषद द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय सागर में 85 पीजी सीट वृद्धि के लिये 101 करोड़ 46 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सा महाविद्यालय, सागर के विभिन्न विभागों में पीजी सीट की वृद्धि से प्रदेश को प्रतिवर्ष अतिरिक्त संख्या में विषय-विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे।
- ये भी पढ़ें: Ladki ka video: चलती बस में सीट के लिए लड़की ने लगाया ऐसा गजब का जुगाड़, वीडियो देख भौचक्का रह गए लोग
MP News: निजी सहभागिता से चलेंगे आवासीय स्कूल
मंत्रि-परिषद द्वारा जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विभाग के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों, कन्या शिक्षा परिसर तथा आदर्श आवासीय विद्यालयों के निजी सहभागिता से संचालन के लिए मार्गदर्शी सिद्धांतों का अनुमोदन किया गया।



