MP Kheti News: डैमों से सिंचाई का रकबा बढ़ाने दोबारा होगा सर्वे, विधायकों की मांग पर मंत्री का आश्वासन

MP Kheti News: बैतूल। जिले में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को लेकर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने भोपाल में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भेंट की। विधायकद्वय ने बैतूल जिले में जलाशयों के निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताई। इसके साथ ही कुछ डैमों से सिंचाई का रकबा बढ़ाने दोबारा सर्वे कराने की मांग भी रखी।

विधायक श्री खंडेलवाल और श्री देशमुख ने जल संसाधन मंत्री को अवगत कराया कि पारसडोह जलाशय की डिस्ट्रिब्यूशन लाईन के मेंटंनेंस में दिक्कत आ रही है। साथ ही घोघरी जलाशय की पाईप लाईन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। निरगुड़ और गढ़ा जलाशय के कार्य की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है।

नहीं मिल पा रही सिंचाई सुविधा (MP Kheti News)

बैतूल-मुलताई विधायकों ने बताया कि निर्माणाधीन जलाशयों और पाईप लाईन का कार्य धीमी गति से चलने के कारण किसानों को सिचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। विधायकद्वय की किसान हितैषी समस्या को जल संसाधन मंत्री ने गंभीरता से लेकर विभागीय अफसरों को बैतूल जिले के निर्माणाधीन जलाशयों एवं पाईप लाईन का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने निर्देश दिये। (MP Kheti News)

पुन: सर्वे कराने की उठाई मांग (MP Kheti News)

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा के दौरान बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने अवगत कराया कि बैतूल जिले में स्वीकृत पारसडोह, घोघरी, गढ़ा, निरगुड़ एवं मेंढ़ा जलाशयों के आसपास के कुछ गांव सिंचाई सुविधा से वंचित रह गये हैं।

उक्त परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिये पुन: सर्वे करवाने का अनुरोध किया। जल संसाधन मंत्री ने उक्त जलाशयों से सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिये पुन: सर्वे कराने का आश्वासन दिया। (MP Kheti News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment