मध्यप्रदेश अपडेट

mp holiday list 2023: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ी सप्ताह में 5 कार्यदिवस की व्यवस्था, वर्ष 2023 के लिए अवकाश भी घोषित, आदेश जारी

mp holiday list 2023: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ी सप्ताह में 5 कार्यदिवस की व्यवस्था, वर्ष 2023 के लिए अवकाश भी घोषित, आदेश जारी

mp holiday list 2023 : मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल में लागू की गई सप्ताह में 5 कार्यदिवसों की व्यवस्था को प्रदेश शासन ने एक बार फिर बढ़ा दी है। इस बार इसे किसी नियत तिथि तक नहीं बढ़ाया गया है, बल्कि आगामी आदेश तक बढ़ाया गया है। इससे ऐसा लग रहा है कि अब व्यवस्था बदलेगी नहीं बल्कि स्थाई रूप से लागू रहेगी। इसके साथ ही वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की भी घोषणा कर दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. श्रीनिवास शर्मा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 10 जून 2022 के माध्यम से राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचान के संबंध में प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। उक्त आदेश दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक प्रभावशील है। (MP News )

राज्य शासन द्वारा इसी अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित करने संबंधी व्यवस्था को आगामी आदेश तक यथावत प्रभावशील रखा जाता है। राज्य शासन के इस निर्णय से सरकारी अमले में हर्ष व्याप्त है। इसके साथ ही शासन ने अगले साल (वर्ष 2023) के लिए सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा भी कर दी है। नीचे देखें घोषित अवकाशों की विस्तृत सूची… (mp holiday list 2023)

MP News Today: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ी सप्ताह में 5 कार्यदिवस की व्यवस्था, वर्ष 2023 के लिए अवकाश भी घोषित, आदेश जारीmp holiday list 2023: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ी सप्ताह में 5 कार्यदिवस की व्यवस्था, वर्ष 2023 के लिए अवकाश भी घोषित, आदेश जारी

Related Articles

Back to top button