मध्यप्रदेश अपडेट

Mp Govt Jobs 2023: एमपी सरकारी विभागों में 1 लाख 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, 60 हजार पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

Mp Govt Jobs 2023: एमपी में अगस्त 2023 तक सरकारी विभागों में खाली एक लाख 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, 60 हजार पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

Mp Govt Jobs 2023: मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से प्रारंभ हुए रिक्त पदों की पूर्ति के अभियान (MP Govt JOB news) की कार्यवाही निरंतर 12 माह यानी अगस्त 2023 तक चलेगी। प्रदेश में 01 लाख 12 हजार 724 सरकारी (mp sarkari job) रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। नवंबर माह में तेजी से कार्य हुआ है। लगभग 60 हजार पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। सभी विभाग इस कार्य में सक्रिय हैं। प्रदेश में प्रथम श्रेणी के 1,271, द्वितीय श्रेणी के 20 हजार 728, तृतीय श्रेणी के 82 हजार 879 और चतुर्थ श्रेणी के 9091 पद रिक्त हैं। इन पदों की पूर्ति के लिए वित्त विभाग से अनुमति के बाद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गत 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक 36 हजार 235 पद विज्ञापित किए गए हैं। नवम्बर माह में 3 हजार 926 पद विज्ञापित किए गए हैं। इस माह के अंत तक करीब 19 हजार पद विज्ञापित होंगे। आठ विभागों में 1595 नियुक्तियाँ गत तीन माह में कर दी गई हैं। बीती तिमाही में जनजातीय कार्य विभाग में 722 और स्वास्थ्य विभाग में 852 नियुक्तियाँ की गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार 196 और जनजातीय कार्य विभाग में 15 हजार 618 पद विज्ञापित हुए हैं। सभी विभाग में लगातार नियुक्तियाँ हो रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) द्वारा आज मंत्रालय में विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख पदों को भरने के संबंध में ली गई समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार आज की सबसे बड़ी जरूरत है। रोजगार सरकारी क्षेत्र में हो या निजी क्षेत्र में, योग्यतानुसार कार्य मिल जाए, यह बहुत आवश्यक है। सेवाओं में आने से युवाओं में स्वाभाविक रूप से उत्साह का संचार होता है। पर्याप्त अमले से संस्थानों और विभागों की कार्य-प्रणाली भी सहज और आसान होती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि प्रति माह रोजगार दिवस के फलस्वरूप बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवाओं की सेवाएँ लेने को महत्व दिया जा रहा है। राज्य सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने दृढ़ संकल्पित है। इसी संकल्प की पूर्ति के लिए अभियान संचालित कर शासकीय विभागों में रिक्त पद भरे जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओपी सखलेचा और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने प्रेजेंटेशन दिया।

छह हजार आरक्षकों को दी नियुक्ति | Mp Govt Jobs 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासकीय विभागों में अकेले गृह विभाग में ही 6 हजार आरक्षक पदों पर नियुक्ति देने की पहल हुई है। प्रयास यह है कि किसी एक दिन सभी को समारोह पूर्वक नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएँ। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों के पदों को भरने की कार्रवाई के साथ ही राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों में भी पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की जा रही है। उपस्थित मंत्रीगण ने रोजगार और स्व-रोजगार क्षेत्र में हो रहे कार्य को महत्वपूर्ण बताया।

स्व-रोजगार प्रयासों पर भी हुई चर्चा

प्रदेश में स्व-रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी बैठक में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रतिमाह तीन लाख लोगों को रोजगार अवसरों से जोड़ने के प्रयासों में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह रोजगार दिवस का आयोजन हो रहा है। साथ ही नवीन निवेश के आने की रफ्तार भी बढ़ी है। यह पहली बार हुआ है कि मध्यप्रदेश में शासकीय और निजी क्षेत्र में इतने अधिक पद भरे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में कई बड़े उद्योग आ रहे हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए निवेशक भी निरंतर आ रहे हैं।

Anjali Arora Latest Viral Video: ऐसा काम करते पकड़ाई थी Anjali Arora, बदनामी के डर ने पी लिया था फिनाइल, पिता-भाई ने मारा भी…

Paper Queen Apeksha Rai: इस लड़की को देख भूल जाएंगे Urfi Javed, अखबार से बनाया लहंगा, साड़ी और फ्रॉक!

urfi javed viral new video: मोबाइल के बाद दो गिलास ने बचाई उर्फी की इज्‍जत, अजीबोगरीब हेयरस्‍टाइल और टॉपलेस देख चिढ़ेंं फैंस 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button