मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : दूकानदार : बहन जी मैंने तो आपको दुकान की हर एक चप्पल दिखा दिया, अब तो एक भी नहीं बची… महिला…

Majedar Jokes: Shopkeeper: Sister, I have shown you every slipper in the shop, now there is not even one left... Woman...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

पप्पू : पापा जी मैं कल से
स्कूल नहीं जाऊंगा….
पापा : क्यों बेटा जी,
पप्पू : पापा आज हमारे स्कूल में
वजन किया गया था…..
पापा : तो क्या हुआ बेटा….
पप्पू : आज वजन किया है
कल कही बेच दिया तो !!!

पति बैठे बैठे सोच रहा था :
आज पत्नी की तरफ़ ग़ौर से देखा तो समझ आया……
अपने जीवन की sirf यही इन्वेस्टमेंट है
जो देखते-देखते डबल हुई है

माँ : राजू जा, लैंप जला दे…
कुछ देर के बाद भी जब राजू ने लैंप नहीं जलाया तो
उसकी माँ ने पूछा – लैंप कहाँ है ?
पप्पू : माँ आपने कहा था लैंप जला दे,
तो मैंने लैंप को चूल्हे पर जला दिया !!

एक भिखारी भीख मांगने बैंक मे ख़ड़ी लाइन मे गया
वहा Last में खडे इंसान से भीख मांगी
वो बोला आगे जा,,,,
उससे आगे वाला बोला आगे जा ,,,,
ऐसा करते करते वो बैंक के काउंटर तक पहुंच गया
और अपने पैसे बदला कर
दो मिनट मे बाहर आ गया

दूकानदार : बहन जी मैंने तो आपको दुकान की हर एक
चप्पल दिखा दिया, अब तो एक भी नहीं बची…
महिला : वो सामने वाले डिब्बे में क्या चीज है ?
दूकानदार : अरे बहन जी, थोड़ा रहम करो मेरे पर
वो मेरा लंच बॉक्स है !!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button