टेक/ऑटोतकनीक अपडेटदेश/विदेशयूटिलिटी अपडेट

New Honda 100cc Bike: Hero Splendor के होश उड़ा देगी Honda की ये नई सस्ती बाइक! मिलेगा छप्पर फाड़ माइलेज

New Honda 100cc Bike: Hero Splendor के होश उड़ा देगी Honda की ये नई सस्ती बाइक! मिलगा छप्पर फाड़ माइलेज

New Honda Bike 100cc : हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) को चुनौती देने के उद्देश्य से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) एक नई 100cc की कम्यूटर मोटरसाइकिल लाने की योजना बना रही है। एक ऑनलाइन मीडिया पब्लिकेशन से बातचीत के दौरान HMSI के अध्यक्ष, सीईओ और प्रबंध निदेशक, अत्सुशी ओगाटा ने खुलासा किया है कि कंपनी की ओर से अगला लॉन्च 100cc की बाइक के रूप में होगा। नई होंडा 100cc बाइक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होगी यानी यह ज्यादा माइलेज देगी. इसके साथ ही, इसे किफायती दामों पर पेश किया जाएगा। होंडा की ओर से लॉन्च की जाने वाली नई 100cc वाली बाइक, 2023 में जापानी दोपहिया निर्माता की पहली पेशकश हो सकती है।

होंडा के पास हैं ये मोटरसाइकिलें | New Honda Bike 100cc

कम सीसी वाले मोटरसाइकिलों की बात करें तो कंपनी 110cc की दो बाइक्स – Honda CD110 Dream DLX और Honda Livo बेचती है। दोनों मॉडल 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन से पॉवर लेता है, जो 7,500rpm पर 8.7bhp की पीक पावर और 5,500rpm पर 9.3Nm की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है।

New Honda 100cc Bike: Hero Splendor के होश उड़ा देगी Honda की ये नई सस्ती बाइक! मिलगा छप्पर फाड़ माइलेज

होंडा ईवी प्लान | Honda EV Plan

tsushi Ogata ने यह भी खुलासा किया है कि कंपनी एक इलेक्ट्रिक मोपेड पर काम कर रही है, जो नई Honda 100cc बाइक के बाद आएगी। यह 50 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने में सक्षम होगी। हाल ही में, कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) योजना का खुलासा किया है जिसमें एशियाई, जापानी और यूरोपीय बाजारों के लिए दो इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं। लेकिन, फिलहाल कंपनी की ओर से इसके लॉन्च पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button