बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : दो मोटर साइकिलों में टक्कर, युवक की मौत, मासोद मार्ग पर सावंगी जोड़ के पास हुई दुर्घटना

  • विजय सावरकर, मुलताई
    मुलताई- मासोद मार्ग पर स्थित ग्राम सावंगी जोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक का चालक दुर्घटना के बाद बाइक लेकर भाग गया।

    प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम गोधनी निवासी नितिन पिता भोजराज पातुलकर 26 साल अपने मित्र रामगोपाल नागले निवासी ग्राम पाबल के साथ बुधवार रात में बाइक पर सवार होकर ग्राम हिवरखेड गया था। दोनों हिवरखेड से प्रभातपट्टन की ओर आ रहे थे। उसी दौरान मुलताई मासोद मार्ग पर सावंगी जोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चालक ने नितिन की बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर से नितिन और रामगोपाल मार्ग पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से नितिन बेहोश हो गया था। जबकि रामगोपाल को हल्की चोट आई थी। घायल नितिन को उपचार के लिए वाहन से प्रभातपट्टन के सरकारी अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने नितिन को मृत घोषित कर दिया।

    license revoked : नाबालिग के गर्भपात मामले में करूणा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, सोनोग्राफी मशीन जब्त

    दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक घटना स्थल से बाइक लेकर भाग गया। रामगोपाल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304-ए के तहत केस दर्ज किया है।

    Scared to death : बैतूल के इस गांव में नहीं तोड़ी जाती जेरी, कहते हैं मौत की जेरी, यह है इसकी वजह

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button