टेक/ऑटो

Maruti Suzuki ने लांच किया ग्रैंड विटारा का CNG मॉडल, शानदार फीचर्स के साथ बेहतरीन माइलेेज वाली है ये कार

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG : देश की सबसे बड़ी कार निर्मता कपंनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में Grand Vitara की लॉन्चिंग के साथ मिड-साइज एसयूवी स्पेस में एंट्री की थी। एसयूवी को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड, प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड और सुजुकी ऑलग्रिप सेलेक्ट मॉडल के साथ मल्टी-प्रोडक्ट की पेशकश के कारण ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जिसके बाद अब मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा को S-CNG (एस-सीएनजी) टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है।

इंजन पावर और माइलेज Maruti Suzuki Grand Vitara

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.5-लीटर, डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। Grand Vitara S-CNG (ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी) एसयूवी 5500 rpm पर 64.6kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करता है और सीएनजी मोड में 4200 rpm पर 121.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश की गई ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी में 26.6 किमी प्रति किलोग्राम के माइलेज का दावा किया गया है।

Maruti Suzuki Grand Vitara- Maruti Suzuki launches CNG model of Grand Vitara in India, know the price and great features…

फीचर्स

ग्रैंड विटारा में कई पावरट्रेन ऑप्शंस, क्लास-लीडिंग फीचर्स हैं, और यह ड्राइविंग का एक शानदार एक्सपीरियंस देती है। यह ग्राहकों के लिए 6-एयरबैग वैरिएंट की पेशकश करने वाली एकमात्र प्रीमियम सीएनजी एसयूवी भी है। ग्रैंड विटारा नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी जैसे स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, और इन-बिल्ट नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट, 40+ कनेक्टेड फीचर्स के साथ पेश करेगी।

आएंगे और सीएनजी मॉडल

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG की लॉन्चिंग का एलान करते हुए, शशांक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एंड सेल्स, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, “सितंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से, ग्रैंड विटारा को भारतीय उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एसयूवी की अपील को भविष्य के लिए तैयार कई पावरट्रेन द्वारा कंप्लीमेंट किया गया है। एस-सीएनजी विकल्प की शुरूआत ने ग्रैंड विटारा की अपील को और बढ़ा दिया है। ग्रैंड विटारा एस-सीएनजी हमारी ग्रीन-पावरट्रेन पेशकशों को बड़ा करने की हमारी आक्रामक योजना में योगदान देगी, जिसका विस्तार 14 मॉडलों तक होगा।”

Maruti Suzuki Grand Vitara- Maruti Suzuki launches CNG model of Grand Vitara in India, know the price and great features…

कितनी है कीमत Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG को दो वैरिएंट्स – Delta (MT) और Zeta (MT) में पेश किया गया है। Delta (MT) वैरिएंट की कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Zeta (MT) वैरिएंट की कीमत 14.84 लाख रुपये तय की गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button