बड़ी खबरें

Betul Crime News: बोरवेल में गिरने से तन्मय की मौत मामले में खेत मालिक पर एफआईआर दर्ज; पुलिस ने जब्त की चोरी की दर्जन भर बाइक

Betul Crime News: बोरवेल में गिरने से तन्मय की मौत मामले में खेत मालिक पर एफआईआर दर्ज; पुलिस ने जब्त की चोरी की दर्जन भर बाइक

Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में गिरने से मासूम तन्मय की मौत के मामले में पुलिस ने खेत मालिक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। खेत मालिक के खिलाफ धारा 304 का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर कोतवाली पुलिस ने चोरी की 12 मोटर साइकिल जब्त की है। इनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये हैं।पुलि

स ने बताया कि बैतूल जिले के थाना आठनेर के ग्राम मांडवी के तन्मय पिता सुनील साहू उम्र 8 साल विगत 6 दिसंबर 2022 को खेलते वक्त मांडवी-जूनावानी रोड पर स्थित नानकराम चौहान के खेत के बोरवेल में गिर गया था। इस मामले में थाना आठनेर में मर्ग कायम कर मृतक बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान लिए गए।

पुलिस द्वारा की गई मर्ग जांच उपरांत आरोपी खेत मालिक नानकराम पिता दमडया चौहान निवासी मांडवी के विरूद्ध थाना आठनेर में अपराध धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) भारतीय दंड विधान का अपराध कायम कर अनुसंधान में लिया गया है। गौरतलब है कि तन्मय को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा 84 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

सख्ती से बंद कराए जाएंगे खुले बोरवेल- कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस 

Betul Crime News: बोरवेल में गिरने से तन्मय की मौत मामले में खेत मालिक पर एफआईआर दर्ज; पुलिस ने जब्त की चोरी की दर्जन भर बाइक

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को समूचे जिले जांच कराकर एक सप्ताह के भीतर खुले पड़े बोरवेल के गड्ढों को सख्ती से बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बोरवेल को बंद करने का व्यय संबंधित बोरवेल मालिक को वहन करना होगा।

कलेक्टर ने कहा है कि एक सप्ताह बाद बोरवेल खुला पाए जाने की स्थिति में बोरवेल मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही 10 हजार रूपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया जाएगा।

चोरी की 7 लाख रुपये की बाइक जब्त

इधर बैतूल कोतवाली पुलिस ने चोरी की दर्जन भर मोटर साइकिलें जब्त की है। पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सोनाघाटी रेल्वे फाटक के पास पुरानी मोटर साइकिल इस्तेमाली पेशन हीरो मोटर सायकिल कम रेट में बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मोटर साइकिल चोरी जैसी लगती है।
इस मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचा और मुखबिर के बताये स्थान पर देखा तो सोनाघाटी रेल्वे फाटक में उक्त हुलिया के दो लोग डीलक्स मोटर साइकिल काले लाल रंग की बिना नंबर के लिये दिखे। वे पुलिस को देखकर भागने की हरकत में आये। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

दोनों ने अपना नाम ओमप्रकाश पिता दशरू साहू उम्र 36 साल निवासी रामनगर चौक पाढर बैतूल और राजेश पिता कुंदन नागले उम्र 35 साल निवासी सोनाघाटी बैतूल बताया। उनसे उक्त मोटर साइकिल के कागजात पूछे तो कागजात न होना बताया। आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई।

इस पर दोनों ने बैतूल जिले के अलावा होशंगाबाद, भोपाल, सीहोर जिले से करीब 12 गाड़ियां चोरी करना बताया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 41 (1, 4), 102 जाफ्ता फौजदारी और 379 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 11 मोटर साइकिलें व 1 एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। वाहनों की कुल कीमत 700000 रुपये आंकी गई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button