BJP Election Management Committee : भाजपा ने घोषित की चुनाव प्रबंध समिति और घोषणा पत्र समिति, जिला संयोजक भी नियुक्त
MP News : BJP announced election management committee and manifesto committee, district convenor also appointed
• ऋषिकांत सिंह (रजत) परिहार
Election News: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव के लिए पार्टी द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जहां धुआंधार दौरे और बैठकों के जरिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक्टिव करना शुरू कर दिया है। वहीं चुनावी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जवाबदेही भी सौंपी जा रही है।
इसी तारतम्य में पार्टी ने चुनाव प्रबंध समिति और घोषणा पत्र समिति का गठन करने के साथ ही जिला संयोजक भी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा घोषित इस समिति में 21 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति में 5 आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
- यह भी पढ़ें: Fasal Bima Yojana : अब सीएससी पर भी होगा फसल बीमा योजना का पंजीयन, इस तारीख तक ही होगा रजिस्ट्रेशन
इसी तरह घोषणा पत्र समिति के प्रमुख जयंत मलैया, सह प्रमुख प्रभात झा और 17 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा संगठन के सभी 57 जिलों में एक-एक जिला संयोजक भी पार्टी ने नियुक्त कर दिया है। नीचे दी गई सूचियों में देखें किन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…


- यह भी पढ़ें: MP Samachar : एमपी में प्रति व्यक्ति आय में 3 साल में हुआ इतना इजाफा, शुद्ध आय में भी हुई बढ़ोतरी


VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



