Diabetes Control Tips: भारत में डायबिटीज की बीमारी से लगभग हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति पीड़ित है। डायबिटीज एक आनुवांशिक बीमारी भी होती है, इसलिए घर में किसी एक व्यक्ति को ये गंभीर बीमारी होने के बाद इसका खतरा पूरी आने वाली पीढ़ी पर होता है। डायबिटीज रोगी को अपने खान-पान का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। ऐसे में यहां ऐसे मसाले का जिक्र किया है जो पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीबायोटिक गुणों से भरपुर होता है। बता दें कि मसाले में लौंग डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लौंग का सेवन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता है और साथ ही ये शरीर में इन्सुलिन की मात्रा भी बढ़ाता है। आइए जानते है इसका सेवन कैसे करें…
डायबिटीज के लिए लौंग है असरदार (Diabetes Control Tips)
एंटीसेप्टिक गुणों वाली लौंग (Clove) ब्लड शुगर कम करने में असर दिखाती है। इससे शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं और यह पाचन को बेहतर रखने में भी असरदार होती है। लौंग इंसुलिन (Insulin) के प्रोडक्शन को बढ़ाती है और ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखती है। डायबिटीज के मरीज 1 से 2 लौंग को सादा ही चबा सकते हैं या फिर लौंग डिशेज में डालकर खा सकते हैं। लौंग की चाय या पानी का सेवन करने के अलावा इसे पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है। इसके पाउडर को अन्य मसालों के पाउडर के साथ मिलाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
लौंग के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Cloves)
कुछ आवश्यक पोषक तत्वों की प्रचुरता के साथ-साथ लौंग में कई औषधीय लाभ होते हैं। वे बीटा कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं जो इसके भूरे रंग के लिए भी जिम्मेदार है। बीटा कैरोटीन में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोविटामिन गुण होते हैं। यह विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है जो आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है।
कैसे करें लौंग का सेवान? (Diabetes Control Tips)
इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में 8 से 10 लौंग डालकर तेज गैस पर उबाल लें। पानी लाला हो जाने पर इससे लौंग को छानकर अलग कर लें। ठंडा होने पर पानी को घूंट-घूंट कर पीएं। ऐसा करने पर आपका ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होने लगेगा।
एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant)
लौंग एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कई क्रोनिक हेल्थ कंडिशन्स के इलाज में मदद करती है। एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं जो हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज़ जैसी पुरानी या क्रोनिक बीमारियों को रोकता है। लौंग यूजेनॉल से भरपूर है जो एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है। यह किसी भी अन्य एंटीऑक्सीडेंट की तुलना में फ्री रेडिकल्स से 5 गुना अधिक लड़ता है। यह सेल डेमेज को रोकता है और कई बीमारियों के विकास को रोकता है। अपने आहार में अन्य एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों के साथ लौंग को शामिल करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com