मनोरंजन अपडेट

Lamjhana Movie Shooting : बैतूल के हरदू में होगी लमझना फिल्म की शूटिंग, गाने हो चुके रिकॉर्ड

Lamjhana Movie Shooting : बैतूल। बैतूल जिले के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर है। यहां फिल्म लमझना की शूटिंग चिचोली ब्लॉक के हरदू गांव में होगी। यह गोंडी भाषा की पहली फिल्म बताई जा रही है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

इसके पहले लमझना फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग मुंबई के प्रसिद्ध स्टुडियो में पूरी की जा चुकी है। गानों को बैतूल जिले के लोक कलाकार सतीश इवने द्वारा गाया गया है। फिल्म में मध्यप्रदेश के कलाकारों का चयन किया गया है।

इसके पूर्व ग्राम हरदू में इन कलाकारों को वर्कशॉप के माध्यम से कला की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का ट्रायल शूट भी ग्राम हरदू में किया जा चुका है। (Lamjhana Movie Shooting)

निर्देशक करन कश्यप ने बताया कि फिल्म की ट्रेनिंग स्क्रिप्ट डायलॉग और सिर्फ पायलट शूट किया गया। जिसके परिणाम संतोषजनक हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग माह जून-जुलाई में पूर्ण की जाएगी। (Lamjhana Movie Shooting)

फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित कसेरा ने बताया कि आगामी सालों में बैतूल जिले के आसपास की लोकेशन में मुंबई के प्रोडक्शन हाउस फिल्म की शूटिंग के लिए आमंत्रित हैं। जिस कड़ी में लमझना फिल्म की शूटिंग मील का पत्थर साबित होगी। (Lamjhana Movie Shooting)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button